Crayon Motors ने भारत में 64,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया Snow+ इलेक्ट्रिक स्कूटर

Join Us icon

इंडियन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप Crayon Motors ने भारत में नया लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। Crayon Motors की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर को Snow+ नाम से लॉन्च किया गया है। Crayon के लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में 64,000 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। Snow+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को कम दूरी की यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है, जिसकी टॉप स्पीड 25 kmph है। कंपनी ने बताया है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250-वाट का मोटर लगाया गया है।

Snow+ इलेक्ट्रिक स्कूटर फ़ीचर

Snow+ इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ़ीचर की बात करें तो इसमें सेंट्रल लॉकिंग, USB चार्जिंग, एंटी थेफ्ट और नेविगेशन (GPS) के साथ-साथ डिजिटल स्पीडोमीटर भी दिया गया है। Snow+ इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग के दौरान Crayon Motors ने बताया कि कंपनी जल्द ही दो हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगा।

Crayon Motors के को-फाउंडर और डायरेक्टर मयंक जैन ने लॉन्च के दौरान कहा कि Snow+ इलेक्ट्रिक स्कूटर एक लो-स्पीड स्कूटर है जिसे रिजनेबल कीमत में सिटी में डेली जरूरत के लिए लॉन्च किया गया है। उन्होंने बताया कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्राहकों की एक्सपेक्टेशन्स को पूरा करती हैं, जो बिना झंझट के ग्राहकों को कम कीमत में बेहतर ट्रेवल एक्सपीरियंस ऑफर करता है। यह भी पढ़ें : Redmi 10 (2022) स्मार्टफोन ने लॉन्च से पहले Geekbench पर दिखाया दम, जानें क्या होंगी खूबियां

Crayon Motors ने लॉन्च के दौरान Snow+ इलेक्ट्रिक स्कूटर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, बिहार के 100 से ज्यादा शहरों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : OPPO Find X5 Pro 5G स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here