
याद है वो समय जब किसी के पास Laptop होना बहुत बड़ी बात मानी जाती थी? लैपटॉप चलाने वालों को पूरी बाबूजी वाली ट्रीटमेंट मिलती थी। लेकिन अब ऑफिस के काम से लेकर स्कूल, कॉलेज की पढ़ाई तक सभी में लैपटॉप की जरूरत पड़ने लगी है। अगर आपके घर में कोई नया लैपटॉप खरीदना चाह रहा है तो हम 30 हजार से सस्ता HP Laptop बताने जा रहे हैं जो अमेजन पर 24,490 रुपये के ऑफर प्राइस पर बिक रहा है। इस लैपटॉप पर मिल रही डील्स तथा ईएमआई डिटेल्स की पूरी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
30 हजार से सस्ता HP Laptop
यहां हम जिस एचपी लैपटॉप की बात कर रहे हैं उसका मॉडल नंबर HP 247 G8 है। यह लैपटॉप इस वक्त Amazon Great Indian Festival सेल में 26,490 की कीमत पर सेल के लिए लिस्ट है। कंपनी की ओर से इस पर डिस्काउंट और बैंक कार्ड ऑफर भी दिए जा रहे हैं जिनके साथ इस लैपटॉप की कीमत और भी कम हो जाएगी।
HP Laptop पर ऑफर्स
ऑफर 1 : SBI Credit Card से अगर इस लैपटॉप की ईएमआई बनवाई जाती है तो ग्राहकों को 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा तथा 500 रुपये की एडिशन छूट दी जाएगी। इसके बाद लैपटॉप की कीमत 24,490 रुपये (₹26,490 – ₹2000) पड़ेगी।
ऑफर 2 : अगर ग्राहक एसबीआई क्रेडिट कार्ड से बिना ईएमआई बनवाए, एक बार में ही फुल पेमेंट करते हैं तो उन्हें 1,250 रुपये की छूट दी जाएगी। इसके तहत लैपटॉप प्राइस 24,740 रुपये (₹26,490 – ₹1,750) पड़ेगा।
ऑफर 3 : SBI Debit Card या ATM Card से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट तथा 500 रुपये की एडिशन छूट मिलेगी। इससे लैपटॉप प्राइस में 1500 रुपये की कमी आएगी और इसके 24,990 रुपये (₹26490 – ₹1500) में खरीदा जा सकेगा।
EMI पर Laptop
ईएमआई ऑफर 1 : सबसे पहले नो कॉस्ट ईएमआई की बात करें तो इसका फायदा केवल अमेजन पे आइसीआइसीआई क्रेडिट कार्ड पर ही मिलेगा। इस कार्ड से 6 महीने की ईएमआई ₹4,415 प्रति माह के हिसाब से तथा 3 महीने की ईएमआई ₹8,830 प्रति माह के हिसाब से बनवाई जा सकेगी।
ईएमआई ऑफर 2 : साधारण ईएमआई स्कीम की बात करें तो इस HP Laptop को केवल ₹1,284/month EMI पर भी खरीदा जा सकता है। यह ईएमआई एचएसबीसी बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, आरबीएल बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक क्रेडिट कार्ड पर बनावाई जा सकेगी जो 24 महीनों तक चलेगी।
ईएमआई ऑफर 3 : इस लैपटॉप को अगर 6 महीने की ईएमआई पर खरीदना चाहते हैं तो जम्मू एंड कश्मीर बैंक क्रेडिट कार्ड से 4,590 रुपये तथा आरबीएल बैंक व स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक क्रेडिट कार्ड से 4,597 रुपये प्रति माह की ईएमआई बनवा सकते हैं। गौरतलब है कि अन्य बैंक कार्ड से ईएमआई बनावाने में तकरीबन 15 से 25 रुपये प्रति माह का ही फर्क पड़ेगा।
पूरी डिटेल्स (यहां क्लिक कर) जानी जा सकती है।
HP 247 G8 Laptop के फीचर्स
- 14-इंच स्क्रीन
- AMD Ryzen 3-5300U प्रोसेसर
- 8GB DDR4 RAM
- 512GB SSD Storage
- Windows 11 Home OS
एचपी 247 जी8 लैपटॉप में 14 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसके चारों ओर बेजल्स मौजूद है। इस लैपटाप की डायमेंशन 45 x 30.8 x 7.2 सेंटीमीटर है तथा वजन 1.47 किलोग्राम है।
यह एचपी लैपटॉप AMD के Ryzen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। यह सीपीयू 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं लैपटॉप में इंटीग्रेटेड AMD Graphics Card मिलता है।
इस HP Laptop में SSD Hard Disk दी गई है जिसके साथ eSATA हार्ड ड्राइव इंटरफेस मिलता है। वहीं लैपटॉप में मौजूद 8जीबी रैम डीडीआर 4 मेमोरी टेक्नोलॉजी पर काम करती है। इस लैपटॉप की इंटरनल स्टोरेज 512जीबी है।
वाईफाई सपोर्ट और ब्लूटूथ के साथ ही इस एचपी लैपटॉप में दो USB 2.0 पोर्ट तथा एक USB 3.0 पोर्ट मिलता है। यूजर्स को लैपटॉप में HDMI पोर्ट तथा 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलेगा।
बैटरी की बात करें तो HP 247 G8 लैपटॉप को 3 Lithium Ion बैटरी से लैस किया गया है जो 41वॉट की क्षमता रखती है। वहीं कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद औसत यूज़ में ये लैपटॉप को तकरीबन 11 घंटे का बैकअप दे सकती हैं।










