
हाल ही में मेगा 3 और नोट 3एस जैसे स्मार्टफोन पेश करने के बाद चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने लेईको के साथ मिलकर अपना दूसरा स्मार्टफोन भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कूल चेंजर 1सी को पेश किया है जो 10,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध है। हालांकि यह फोन फिलहाल चीनी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा लेकिन जल्द ही भारत में भी पेश किया जा सकता है।
लेईको और कूलपैड की संयुक्त साझेदारी में लॉन्च हुआ यह दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले कंपनी ने कूल 1 को उतारा था। कूल चेंजर 1सी फिलहाल कूलपैड की आधिकारिक वेबसाईट तथा लेमॉल डॉट कॉम व जेडी डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन और ब्रिकी के लिए उपलब्ध है।
कूल चेंजर 1सी एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है। फोन में इसमें 1080X1920 पिक्सल वाली 5.5-इंच की फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ-साथ पीडीएएफ फीचर से लैस है। सेल्फी के लिए फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।
माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया वीडियो 1 स्मार्टफोन, साथ में मिलेगा फ्री जियो सिम
कूल चेंजर 1सी में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर पर रन करता है और इमसें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉकस्पीड वाला आॅक्टाकोर प्रोसेसर ह। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है और आप 3जी के साथ 4जी का भी लाभ ले सकते हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें फोन में 4,060 एमएएच की पॉवरफुल बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।



















