माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया वीडियो 1 स्मार्टफोन, साथ में मिलेगा फ्री जियो सिम

Join Us icon

इस माह सितंबर में माइक्रोमैक्स ने जानकारी दी थी कि कंपनी अपने नए वीडियो सीरीज में 4 फोन लॉन्च करने वाली है। माइक्रोमैक्स के इन फोंस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि फोन में गूगल का वीडियो कॉलिंग एप्लिकेशन डुओ पहले प्रीइंस्टॉल होगा। वहीं आज खबर है कि कंपनी ने वीडियो सीरीज के तहत पहला फोन माइक्रोमैक्स वीडियो 1 को लॉन्च कर दिया है।

हालांकि जहां आज कल कंपनियां पहले आॅनलाइन से फोन लॉन्च की शुरुआत करती हैं। वहीं माइक्रोमैक्स ने इसे पहले आॅफलाइन स्टोर पर लॉन्च किया है। फोनरडार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस फोन की कीमत 4,440 रुपये है। हालांकि यह अब तक स्टॉक में नहीं है लेकिन एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध हो जाएगा।

4,000 एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ मीजु एम5 नोट

माइक्रोमैक्स वीडियो 1 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह मैटल बैक पैनल के साथ उपलब्ध है। फोन में 4-इंच की डब्ल्यूवीजीए स्क्रीन दी गई है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 850×480 पिक्सल है। फोन का स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्टेड है।

एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित इस फोन में 1जीबी रैम मैमोरी और 8जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही यह मैमोरी कार्ड सपोर्टिड है जिससे आप 128जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। यह फोन क्वाडकोर प्रोसेसर पर रन करता है।

लेनोवो ने लॉन्च किया कम कीमत में बड़ी स्क्रीन वाला फोन फैब 2, जानें फीचर, स्पेसिफिकेशन और कीमत

फोटोग्राफी के लिए फोन का मुख्य कैमरा 5-मेगापिक्सल का है जबकि सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का दिया गया है। जैसा कि हमने पहले ही बताया माइक्रोमैक्स के वीडियो सीरीज के फोन में वीडियो कॉलिंग के लिए गूगल डुओ ऐप प्रीलोडेड होगा। इस फोन में भी आपको ऐसा ही देखने को मिलेगा।

वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें 4जी वोएलटीई सपोर्ट है और कंपनी इसके साथ फ्री जियो सिम भी दे रही है। जहां आप मार्च तक फ्री में असीमित कॉल के साथ डाटा और रोमिंग का लाभ ले सकते हैं। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी के साथ 3जी, वाईफाई और ब्लूटूथ भी​ मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 1,600 एमएएच की बैटरी दी गई है।