5,000mAh बैटरी वाले 10 स्मार्टफोन, जो​ पिछले 15 दिनों में हुए हैं इंडिया में लॉन्च, कीमत सभी की 15,000 से कम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/06/8GB-RAM-Phone-rs-20000.jpg

स्मार्टफोन यूजर्स की जरूरतें लगातार बदलती रहती है और इसी के अनुरूप मार्केट में भी नए-नए बदलाव आते रहते हैं। भारतीय मोबाइल बाजार कुछ ऐसा है कि यहां अगर मार्केट की रेस में आगे बने रहना है तो अपने प्रोफिट से ज्यादा उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। कई सारे आस्पेक्ट्स में एक बड़ा प्वाइंट फोन की ‘बैटरी’ है जिसे लगभग हर इंडियन नया स्मार्टफोन लेने से पहले जरूर परखता है। ऐसे ही यूजर्स तक पहुॅंच बनाने के लिए अब स्मार्टफोन ब्रांड कम कीमत पर बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस लाने लगे हैं। पिछले 15 दिनों में इंडिया में 10 से अधिक ऐसे स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं जो 5,000एमएएच या इससे भी ज्यादा पावर की बैटरी सपोर्ट करते हैं। वहीं इससे भी बड़ी बात कि इन सभी मोबाइल्स की कीमत 15,000 रुपये से भी कम है और इनकी शुरूआत भी हो जाती है मात्र 6,000 रुपये से। आगे हमनें इन सभी मोबाइल्स की लिस्ट बनाई है जो आपकी खरीदारी में बेहद काम आने वाली है।

1. Xiaomi Redmi 9A

हम शुरूआत सबसे लेटेस्ट यानि आज ही लॉन्च हुए Xiaomi Redmi 9A से करते हैं। यह फोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। मार्केट में इस फोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,799 रुपये तथा 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,499 रुपये में लॉन्च किया है जो आने वाली 4 सितंबर से शॉपिंग साइट अमेज़न व शाओमी स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा

शाओमी रेडमी 9ए 20:9 आस्पेक्ट रेशियो 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन एंडरॉयड 10 आधारित मीयूआई 12 के साथ मीडियाटेक हीलियो जी25 चिपसेट पर रन करत है। फोटोग्राफी के लिए यह फोन 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। रियल डुअल सिम व 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही सिक्योरिटी के लिए फोन में सिर्फ फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

2. Tecno SPARK Go 2020

टेक्नो ने कल ही यह नया फोन इंडिया में लॉन्च किया है जो 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। Tecno SPARK Go 2020 को 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया है जो भारत में 6,499 रुपये की कीमत पर आने वाली 7 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की खासियत है कि यह एंडरॉयड 10 ‘गो’ एडिशन पर बना है जिसके साथ मीडियाटेक हीलियो ए20 चिपसेट मौजूद है।

टेक्नो स्पार्क गो 2020 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 13 मेेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक अन्य एआई लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह एक रियल डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है।

3. Xiaomi Redmi 9

शाओमी ने 27 अगस्त को यह फोन इंडिया में लॉन्च किया है जो 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। यह फोन इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। यह फोन भी 20:9 आस्पेट रेशियो पर 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। शाओमी ने फोन की डिसप्ले को पी2आई तकनीक से लैस किया है जो यूज के दौरान आंखों को सुरक्षित रखती है।

Redmi में एंडरॉयड 10 आधारित मीयूआई दिया गया है जिसके साथ यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है तथा रेडमी 9 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। 3.5एमएम जैक, डुअल सिम और 4जी वोएलटीई के साथ ही फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।

4. Vivo Y20

26 अगस्त को वीवो ने इंडिया में अपनी ‘वाई सीरीज़’ सीरीज़ का विस्तार किया था, जिसमें Vivo Y20 फोन लॉन्च हुआ था। यह फोन 18वॉट फ्लैशचार्ज तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। इंडियन मार्केट में यह फोन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 12,990 रुपये है। यह फोन 1600 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.51 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है।

वीवो वाई20 को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल के सेंसर मौजूद है। इसी तरह फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo Y20 डुअल सिम, 4जी एलटीई, 3.5एमएम हेडफोन जैक और साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।

5. Vivo Y20i

वीवो ने वाई20 के साथ फोन का छोटा वर्ज़न Vivo Y20i भी इसी दिन लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन भी 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। हालांकि इस फोन को 18वॉट फ्लैशचार्ज तकनीक से दूर रखा गया है। वीवो वाई20आई को 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है जो 11,490 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। फोन की अधिकांश स्पेसिफिकेशन्स वीवो वाई20 स्मार्टफोन के समान ही है।

वीवो वाई20आई में भी 1600 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.51 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन भी एंडरॉयड 10 के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 13 एमपी प्राइमरी सेंसर के साथ दो अन्य 2 मेगापिक्सल के रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं यह फोन 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। Vivo Y20i भी डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई के साथ ही साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।

6. Gionee Max

टेक ब्रांड Gionee ने दो साल बाद फिर से भारतीय बाजार में एंट्री करते हुए 25 सितंबर को अपना नया फोन Gionee Max मार्केट में लॉन्च किया है जो रिवर्स चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। यह फोन 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत सिर्फ 5,999 रुपये है। Gionee Max 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड 6.1 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है

जियोनी मैक्स एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है जो Spreadtrum 9863A चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी डिजीटल कैमरा दिया गया है। वहीं साथ ही यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Gionee Max एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर फोन में मौजूद है।

7. OPPO A53

ओपो ने 25 सितंबर को ही इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन OPPO A53 भी लॉन्च किया है। इस फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। OPPO A53 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिनमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये तथा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,490 रुपये है। इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

OPPO A53 एंडरॉयड 10 आधारित कलरओएस 7.2 पर लॉन्च हुआ है जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी में लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 13 एमपी प्राइमरी सेंसर के साथ 2 एमपी का मैक्रो लेंस और 2 एमपी का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 16 एमपी का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। ओपो ए53 डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही 3.5एमएम जैक व रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।

8. Motorola Moto G9

मोटोरोला ने गत 24 अगस्त को भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन मोटो जी9 लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन 20वॉट टर्बोपावर चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। मार्केट में इस फोन को 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है जो 11,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है।

इस फोन में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.5-इंच की अल्ट्रा वाइड मैक्स विज़न डिसप्ले दी गई है। एंडरॉयड 10 ओएस के साथ यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर व क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह फोन 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

9. Tecno Spark 6 Air

पिछले महीने की 20 तारीख को TECNO ने स्पार्क 6 एयर स्मार्टफोन का एक नया मॉडल भी लॉन्च किया था जो 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की बड़ी खासियत 6,000एमएएच की ताकतवर बैटरी है जो कंपनी के दावेनुसार 30 दिन यानि एक महीने का स्टेंडबॉय टाईम देने में सक्षम है। इस नए मॉडल को 8,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Tecno Spark 6 Air को 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 7 इंच की बड़ी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। एंडरॉयड 10 आधारित हाईओएस 6.2 के साथ यह फोन मीडियाटेक हीलियो ए25 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर + 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर + एआई लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह फोन डुअल सिम, 4जी वोएलटीई और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।

10. Realme C12 और Realme C15

आज से ठीक 15 दिन पहले यानि 18 अगस्त को रियलमी ने भारत में अपनी ‘सी सीरीज़’ का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन Realme C12 और Realme C15 लॉन्च किए थे। इन दोनों फोंस की सबसे बड़ी यूएसपी इनमें मौजूद 6,000एमएएच की पावरफुल बैटरी है। रियलमी सी12 को जहां कंपनी ने 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया है वहीं रियलमी सी15 स्मार्टफोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। वहीं ये दोनों ही स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग फीचर से लैस हैं।

Realme C15 दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। इसी तरह Realme C12 इंडिया में 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है।

Realme C12

यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 10 आधारित रियलमी यूआई के साथ फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ दो 2 मेगापिक्सल लेंस दिए गए हैं तथा सेल्फी के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Realme C15

यह फोन भी 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.5 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है तथा रियलमी सी12 की ही भांति एंडरॉयड 10 और मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट के समन्वय में कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी15 में क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 13एमपी प्राइमरी सेंसर + 8एमपी अल्ट्रावाइड सेंसर + 2एमपी मेक्रो सेंसर + ब्लैक एंड वाइट सेंसर मौजूद है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 8एमपी सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये दोनों फोन डुअल सिम, 4जी वोएलटीई और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करते हैं।