
LAVA ने इस साल की शुरूआत में एक साथ चार नए मोबाइल फोन भारतीय बाजार में उतारे थे। ये सभी डिवाईस ‘जेड’ सीरीज़ में जोड़े गए थे जिन्होंने LAVA Z1, LAVA Z2, LAVA Z4 और LAVA Z6 नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली थी। ये सभी Made In India स्मार्टफोन लो बजट में उतारे गए थे जिनकी कीमत 5,499 रुपये से शुरू होती है। वहीं अब लावा यूजर्स के लिए कंपनी ने एक बड़ी घोषणा की है कि कंपनी अपने इस सस्ते फोंस को और भी स्मार्ट करने वाली है तथा इन ज़ेड सीरीज़ स्मार्टफोंस को नए Android 11 पर अपडेट किया जाएगा। लावा की योजना लो बजट में Redmiऔर Realme जैसे फोंस को टक्कर देने की है।
Lava ने घोषणा करते हुए बताया है कि कंपनी अपनी ज़ेड सीरीज़ के नए स्मार्टफोंस को एंडरॉयड 11 पर अपडेट करने जा रही है। लावा के अनुसार Android 11 Update पाने वाले इस मोबाइल फोंस में सबसे पहले LAVA Z4 और LAVA Z6 शामिल होंगे और इन दोनों डिवाईसेज को 25 जुलाई से एंड्रॉयड 11 की अपडेट मिल जाएगी। वहीं LAVA Z2 स्मार्टफोन को एंडरॉयड 11 आने वाले दिनों में मिलेगा। बता दें कि Lava MyZ smartphones को भी एंडरॉयड 11 अपडेट दे रही है लेकिन इसके तहत सिर्फ वही मोबाइल फोन कवर होंगे जो ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं।
LAVA Z4 और LAVA Z6
LAVA Z4 और LAVA Z6 इन दोनों स्मार्टफोंस को कंपनी की ओर से 6.5 इंच की एचडी+ वाॅटरड्राॅप नाॅच डिसप्ले पर लाॅन्च किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। फोन की सुरक्षा और इसे मजबूती प्रदान करने के लिए लावा ने अपने फोन को ‘मिलिट्री ग्रेड’ सर्टिफाइड किया है जो गिरने या चोट लगने पर फोन को टूटने से बचाता है
लावा के ये स्मार्टफोन एंडराॅयड 10 ओएस पर लाॅन्च किए गए हैं तथा प्रोसेसिंग के लिए इन दोनों स्मार्टफोंस में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। LAVA Z4 को जहां 4 जीबी रैम मैमोरी पर लाॅन्च किया गया है वहीं LAVA Z6 ने 6 जीबी रैम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। ये दोनों स्मार्टफोन 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो LAVA Z4 और LAVA Z6 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए इन फोंस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
लावा ज़ेड4 और लावा ज़ेड6 दोनों डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करते हैं। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए ये दोनों स्मार्टफोन 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करते हैं। LAVA Z4 को जहां कंपनी की ओर से 8,999 रुपये में लाॅन्च किया गया है वहीं LAVA Z6 की कीमत 9,999 रुपये हैं। यह भी पढ़ें : टेक्नो ला रही है दो सस्ते स्मार्टफोन Tecno POP 5 और POP 5 Go, कीमत हो सकती है 6000 रुपये के करीब
LAVA Z2
लावा का यह फोन वाॅटरड्राॅप नाॅच डिसप्ले पर लाॅन्च हुआ है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड 6.5 इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। एंडराॅयड 10 ओएस के साथ ही इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ लावा ज़ेड2 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
लावा ज़ेड2 फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। एलईडी फ्लैश के साथ फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिकसल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता हैं। डुअल सिम और 4जी वोएलटीई के साथ ही पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।























