टेक्नो ला रही है दो सस्ते स्मार्टफोन Tecno POP 5 और POP 5 Go, कीमत हो सकती है 6000 रुपये के करीब

Join Us icon

Tecno का नाम उन मोबाइल ब्रांड्स में आता है जो अमूमन लो बजट में ही अपने स्मार्टफोन लॉन्च करते हैं। टेक्नो फोन कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स प्रदान करते हैं। हाल ही में टेक्नो ने भारत में कैमोन सीरीज़ के तहत Tecno Camon 17 और Camon 17 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जो आर्कषक लुक के साथ ही दमदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करते हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी अपनी नई स्मार्टफोन ‘POP’ को भी बाजार में लाने की तैयारी कर रही है और इसके तहत Tecno POP 5 और Tecno POP 5 Go स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे।

इस नई स्मार्टफोन सीरीज़ को गूगल सपोर्टेड डिवाईस लिस्ट में शामिल किया है जिसे टिपस्टर मुकुल शर्मा ने स्पॉट किया है। यहां Tecno POP 5 स्मार्टफोन को Tecno BD2p मॉडल नंबर और Tecno POP 5 Go को Tecno BD1 मॉडल नंबर दिया गया है। इस ताजा लीक में इस दोनों ही मोबाइल फोंस के नाम का खुलासा तो हो गया है लेकिन अन्स कोई डिटेल सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में टेक्नो पॉप 5 सीरीज़ की नई अपडेट भी सामने आ जाएगी।

tecno-pop-5-go-to-launch-soon-in-low-budget-specs

Tecno POP 5 की स्पेसिफिकेशन्स

पाठकों को याद दिला दें कि कुछ समय पहले उपरोक्त स्मार्टफोंस में से एक टेक्नो पॉप 5 गूगल प्ले कन्सोल पर भी लिस्ट हुआ था। इस लिस्टिंग में स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल की फोटो के साथ ही कई फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आए थी। लिस्टिग में मौजूद फोटो से पता चला था कि Tecno POP 5 को ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। स्क्रीन के तीन किनारें बेजल लेस दिखाए गए थे तथा नीचे चौड़ा चिन पार्ट दिया गया था। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया था। यह भी पढ़ें : 48MP Selfie और 64MP Rear कैमरे के साथ यह धाकड़ फोन इंडिया में लॉन्च, 5000mAh Battery के साथ है 8GB RAM

tecno-pop-5-go-to-launch-soon-in-low-budget-specs

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गूगल प्ले कंसोल के अनुसार यह मोबाइल फोन 720 x 1560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली एचडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा। फोन का स्क्रीन साईज़ तो सामने नहीं आया था लेकिन यह जरूर बताया गया था कि डिसप्ले 320पीपीआई सपोर्ट करेगी। गूगल प्ले कसोंल पर Tecno POP 5 को एंडरॉयड 10 ओएस से लैस दिखाया गया था जिसमें Spreadtrum SC7731E प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई थी। लिस्टिंग में माली टी820 जीपीयू और 1 जीबी रैम दिए जाने का खुलासा हुआ था।

tecno-pop-5-go-to-launch-soon-in-low-budget-specs

Tecno POP 5 और Tecno POP 5 Go को लेकर उम्मीद की जा रही है कि टेक्नो अपनी इस सीरीज़ के स्मार्टफोन को एंडरॉयड ‘गो’ ओएस के साथ बाजार में उतारेगी। ऐसे में यह तय है कि टेक्नो पॉप 5 सीरीज़ की कीमत बेहद ही कम रहने वाली है। आशा कर सकते हैं कि इस सीरीज़ का शुरूआती दाम 6,000 रुपये के करीब देखने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here