
भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपने नए ब्लेज सीरीज स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में एंट्री दे दी है। इसे Lava Blaze AMOLED 5G नाम से आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसमें ग्राहकों को 6.67 इंच की फुल HD+ 3D कर्व्ड स्क्रीन, Dimensity 6300 प्रोसेसर, 5,000mAh की बैटरी और 8GB रैम जैसे कई दमदार स्पेसिफिकेशंस मिलेंगे। खास बात यह है कि इन तमाम खूबियों के साथ डिवाइस किफायती होगा। आइए, आगे आपको फुल डिटेल्स देते हैं।
Lava Blaze AMOLED 5G स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Lava Blaze AMOLED 5G में 6.67 इंच की Full HD+ 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी गई है। इस पर 2400×1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल जाता है। साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है।
- चिपसेट: Lava Blaze AMOLED 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस रखा गया है जिससे यूजर्स को बढ़िया परफॉरमेंस मिल जाता है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: यह नया लावा डिवाइस Android 14 के ब्लोटवेयर-फ्री वर्जन पर काम करता है।
- स्टोरेज और रैम: Lava Blaze AMOLED 5G फोन तीन रैम वेरिएंट्स 4GB, 6GB और 8GB में उपलब्ध होगा। जिनमें सभी में 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की डिटेल्स साइट पर दी गई है। साथ ही सभी मॉडल में उतनी ही वर्चुअल रैम भी शामिल है। यानी आप सबसे बड़े वैरियंट में 16जीबी तक का उपयोग कर पाएंगे। हालांकि, इसमें माइक्रो SD कार्ड स्लॉट का सपोर्ट नहीं होगा।
- कैमरा: कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 64MP Sony प्राइमरी कैमरा और 2MP के सेकेंडरी सेंसर के साथ LED फ्लैश दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP कैमरा है, जो स्क्रीन फ्लैश के साथ आता है।
- बैटरी और चार्जिंग: Lava Blaze AMOLED 5G फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलती है। जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्ज की जा सकती है।
- अन्य: सुरक्षा के लिए Lava Blaze AMOLED 5G फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम 5G, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.2, GPS और USB Type-C जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
- वजन और डायमेंशन: फोन का वजन 183 ग्राम है और मोटाई सिर्फ 8.45mm है, जिससे यह देखने में प्रीमियम नजर आता है।
Lava Blaze AMOLED 5G कीमत और उपलब्धता
Lava Blaze AMOLED 5G को Titanium Grey और Starlight Purple जैसे दो कलर्स में वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, कंपनी ने मोबाइल की कीमत अभी शेयर नहीं की है लेकिन इसके जल्द ही भारत में सेल होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि फीचर्स को देखकर लगता है कि इसे सस्ते दाम में बेचा जाएगा। वहीं, हम प्राइस आते ही इस पोस्ट को अपडेट करेंगे।












