Lava Blaze Duo 3 की इंडिया लॉन्च टाइमलाइन, स्पेसिफिकेशंस और कीमत हुई लीक

Lava जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन Lava Blaze Duo 3 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकता है। लेटेस्ट लीक में सामने आया है कि यह फोन दिसंबर 2025 में भारत में आ सकता है। टिपस्टर ने इसके लॉन्च टाइमफ्रेम के साथ ही प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और संभावित कीमत की जानकारी भी दी है। जिससे उम्मीद है कि यह बजट सेगमेंट में नया ऑप्शन बन सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
अपकमिंग Lava Blaze Duo 3 को लेकर जानकारी सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिप्स्टर संजू चौधरी ने शेयर की है। उनके अनुसार फोन में 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो FHD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ ही दावा है कि इसमें 1.6-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन भी मिल सकती है। जैसी दिसंबर 2024 में लॉन्च हुए Lava Blaze Duo में देखने को मिली थी। यह सेकेंडरी स्क्रीन नोटिफिकेशन, कॉल अलर्ट और कुछ बेसिक फंक्शंस के लिए उपयोग हो सकती है।
Exclusive 💫
LAVA Blaze DUO 3 is launching this month in India :
Specs:
• 6.67” FHD+ AMOLED screen
• 1.6” rear display
• MTK 7060
• 6GB LPDDR5 + 128GB UFS 3.1
• 50MP IMX752 Main
• 5000mAh + 33W
• 7.55mm, 181gm , IP64
• around 15k— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) December 20, 2025
Lava Blaze Duo 3 में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसे 6GB LPDDR5 रैम + 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इस सेगमेंट में यह कॉम्बिनेशन परफॉरमेंस के लिहाज से बढ़िया साबित हो सकता है।
कैमरा सेटअप में Lava Blaze Duo 3 के रियर में 50MP Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं, डिजाइन और बिल्ड को लेकर कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन सिर्फ 7.55mm पतला हो सकता है। इसका वजन लगभग 181 ग्राम रह सकता है। साथ ही, इसमें IP64 रेटिंग मिलने की उम्मीद है। जिससे यह फोन धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है।
कीमत की बात करें तो Lava Blaze Duo 3 को भारत में लगभग 15,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किए जाने की बात पोस्ट में की गई है। इस प्राइस रेंज में AMOLED डिस्प्ले, Dimensity चिपसेट और डुअल डिस्प्ले जैसे फीचर्स इसे शानदार ऑप्शन बना सकते हैं।
आगामी Lava Blaze Duo 3 खास तौर पर उन यूजर्स के लिए हो सकता है। जो 15,000 रुपये के बजट में स्टाइलिश डिजाइन, डुअल डिस्प्ले और 5G परफॉरमेंस चाहते हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Note 14, Realme Narzo 90X और iQOO Z10x जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है।
यदि आप इंडियन ब्रांड का स्मार्टफोन लेना चाहते हैं और आपका बजट करीब 15,000 रुपये है, तो Lava Blaze Duo 3 अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप इसका वेट कर सकते हैं। इसेे लेकर आगे भी अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।