₹7,999 में 8GB तक RAM और 50MP कैमरा वाला Lava Bold N2 Pro, पहली सेल शुरू, Flipkart ऑफर से लें और सस्ता

Lava ने 31 मार्च को अपने नए बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। वहीं, अब इसकी पहली सेल आज यानी 6 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान के लिए है जो कम कीमत में नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं या पहली बार स्मार्टफोन यूज करने जा रहे हैं। आइए, आगे आपको डिवाइस की कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से बताते हैं।
कीमत की बात करें तो Lava Bold N2 Pro को भारत में सिंगल वैरियंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 7,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर ग्राहकों को 400 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और कम हो जाती है। इसके अलावा EMI ऑप्शन की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे यूजर्स इसे आसान किस्तों में खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन Eclipse Grey और Aurora Gold कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है और Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो Lava Bold N2 Pro फोन में 6.75-इंच का HD+ नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस प्राइस सेगमेंट में 120Hz स्क्रीन इसे खास बनाती है, जिससे ग्राहकों को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है। डिजाइन सिंपल लेकिन मॉडर्न रखा गया है, जो नए यूजर्स को अच्छा लग सकता है।
परफॉरमेंस के लिए Lava Bold N2 Pro में UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया और लाइट मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा माना जा सकता है। इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है, यानी यूजर्स कुल 8GB तक RAM का फायदा उठा सकते हैं। स्टोरेज के तौर पर 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जो इस बजट में अच्छा ऑप्शन है।
कैमरा सेगमेंट में Lava Bold N2 Pro फोन 50MP AI रियर कैमरा के साथ आता है, जिससे डिटेल्ड और क्लियर फोटोज ली जा सकती हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो बेसिक जरूरतों के लिए ठीक माना जा सकता है।
बैटरी के मामले में Lava Bold N2 Pro में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो एक दिन का बैकअप दे सकती है। यह फोन Type-C पोर्ट के साथ आता है और 10W चार्जिंग के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देता है। ड्यूरेबिलिटी के लिए इसमें IP54 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है।
सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स की बात करें तो Lava Bold N2 Pro फोन में क्लीन यूजर एक्सपीरियंस मिलता है, साथ ही कंपनी ने 1 OS अपडेट और 2 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। इसके अलावा ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, अननोन कॉल हैंडलिंग और कॉन्फ्रेंस कॉलिंग जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल हैं। खास बात यह है कि Lava इस फोन के साथ Free Home Service की सुविधा भी दे रहा है, जिससे यूजर्स को सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Lava Bold N2 Pro उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन बनकर सामने आया है जो 8,000 रुपये के बजट में बड़ा डिस्प्ले, अच्छा कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। इस प्राइस रेंज में इसका मुकाबला realme P4 Lite 4G, Samsung Galaxy M07 4G और Infinix Smart 10 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। इसलिए यदि आप कम कीमत वाला फोन ढूंढ रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं।