सिर्फ 7,999 रुपये में Lava Bold N2 Pro लॉन्च: 8GB तक RAM, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से लैस

Join Us icon

Lava ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन ग्राहकों के लिए है जो सस्ते में नया ऑप्शन देख रहे हैं या पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने जा रहे हैं। इसमें किफायती कीमत में बड़ा डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और 8GB तक RAM जैसे कई फीचर्स हैं। आइए, आगे कीमत, फीचर्स और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।

कीमत की बात करें Lava Bold N2 Pro सिंगल स्टोरेज ऑप्शन 4जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज में आया है। इसकी कीमत सिर्फ 7,999 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस Eclipse Grey और Aurora Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी सेल आने वाले 6 अप्रैल 2026 से Flipkart पर शुरू होगी।

डिस्प्ले की बात करें तो Lava Bold N2 Pro में 6.75-इंच (17.13cm) का HD+ नॉच डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस सेगमेंट में 120Hz स्क्रीन इसे खास बना सकती है। जिससे ग्राहकों को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल जाएगा। फोन का डिजाइन सिंपल है, लेकिन मॉडर्न रखा गया है, जो नए यूजर्स को लुभा सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Lava Bold N2 Pro में UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो रोज के कामों के लिए अच्छा लग सकता है। इससे आप कॉलिंग, सोशल मीडिया और लाइट मल्टीटास्किंग भी कर सकते हैं। इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है, यानी आप कुल 8जीबी तक रैम उपयोग कर सकते हैं। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जो इस प्राइस रेंज में अच्छा विकल्प माना जा सकता है।

कैमरा सेगमेंट में Lava Bold N2 Pro फोन 50MP AI रियर कैमरा के साथ आता है, जिससे ग्राहक डिटेल्ड और क्लियर फोटो कैप्चर कर सकते हैं। वहीं, फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया के लिए बेसिक लेकिन अच्छा साबित हो सकता है।

बैटरी के मामले में Lava Bold N2 Pro में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। यह फोन Type-C पोर्ट के साथ आता है और 10W चार्जिंग सपोर्ट करता है, साथ ही 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो यह फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है। इसके अलावा इसमें डुअल सिम (4G+4G) सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूजर्स को बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स की बात करें तो Lava Bold N2 Pro फोन में क्लीन एक्सपीरियंस के साथ 1 OS अपडेट और 2 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है। साथ ही इसमें ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, अननोन कॉल हैंडलिंग और कॉन्फ्रेंस कॉलिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो रोजमर्रा के उपयोग को आसान बनाते हैं। खास बात यह है कि लावा इस फोन के साथ घर पर ही Free Service की सुविधा दे रहा है, जिससे ग्राहकों को आफ्टर-सेल्स सर्विस के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Lava Bold N2 Pro की सस्ती कीमत इसे एंट्री-लेवल स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए बढ़िया विकल्प बनाती है। इसलिए यदि आप कम कीमत वाला फोन ढूंढ रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। जबकि इसके विकल्प चाहें तो realme P4 Lite 4G, Samsung Galaxy M07 4G और Infinix Smart 10 भी देख सकते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here