डुअल डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ Lava का नया 5G स्मार्टफोन टीज, भारत में जल्द होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/lava-new-5g-smartphone-dual-display-50mp-camera-india-launch-teased.jpg

Lava एक बार फिर अपने डुअल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ब्रांड ने टीजर जारी किया है जिसमें नए 5G फोन को लॉन्च करने की जानकारी दी गई है। हालांकि नाम सामने नहीं आया है, लेकिन लुक दर्शा दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इसे इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। आइए, आगे टीजर में सामने आई जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

टीजर इमेज से साफ पता चलता है कि आगामी LAVA स्मार्टफोन डुअल डिस्प्ले डिजाइन के साथ आएगा। फोन का रियर पैनल  डिजाइन पूर्व में लॉन्च हुए Lava Blaze Duo से काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है। जिससे उम्मीद है कि यह Lava Blaze Duo 3 हो सकता है। जिसे लेकर दिसंबर 2025 में लीक सामने आया था। हालांकि, कंपनी ने अभी डिवाइस के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए इसका इंतजार करना होगा।

डिजाइन की बात करें तो टीजर में दिखाया गया रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल दो कैमरा सेंसर, LED फ्लैश और एक सेकेंडरी डिस्प्ले वाला है। इमेज में कंफर्म हुआ है कि इस नए 5G स्मार्टफोन में 50MP AI कैमरा दिया जाएगा। जो इस प्राइस सेगमेंट में बेहतर कैमरा परफॉरमेंस दे सकता है।

पूर्व लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी लावा फोन में 6.67-इंच का FHD+ मेन डिस्प्ले और करीब 1.6-इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले मिल सकता है। Lava Blaze Duo 3 में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। जिसके साथ 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दिया जा सकता है।

फोन में 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन 7.55mm पतला हो सकता है और इसका वजन लगभग 181 ग्राम रखा जा सकता है।

कीमत की बात करें तो पूर्व लीक के अनुसार यह फोन भारतीय बाजार में करीब 15,000 रुपये के आसपास लॉन्च हो सकता है। यह अपकमिंग 5G स्मार्टफोन उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो 15,000 रुपये के बजट में अच्छे परफॉरमेंस और डुअल डिस्प्ले वाला फोन देख रहे हैं।

भारतीय बाजार में लॉन्च के बाद आगामी Lava फोन का मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Note 14 SE, Realme Narzo 80X और iQOO Z10 Lite 5G जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। हालांकि Lava के लेटेस्ट फीचर्स और डुअल डिस्ले इसे आगे रख सकता है।

यदि ब्रांड इस नए 5G स्मार्टफोन को लगभग 15,000 रुपये की कीमत में लॉन्च करता है तो यह सस्ते में शानदार विकल्प साबित हो सकता है। हम आगे भी कोई जानकारी मिलने पर आपको इसका अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।