बेहद कम कीमत में लॉन्च हुआ LG Aristo 5, Xiaomi-Realme को मिलेगी चुनौती

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/07/LG-Airsto-5.jpg

दक्षिण कोरिया की कंपनी LG इंडिया में जल्द ही अपने सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने जानकारी दी थी कि भारत में पिछले दो महीने में कंपनी के स्मार्टफोन की बिक्री में 9-10 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। वहीं, कंपनी ने यूएस में अपने कम कीमत वाले नए फोन LG Aristo 5 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस हैंडसेट को बजट सेगमेंट में पेश किया है। वहीं, इंडिया में डिवाइस की उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, कंपनी की प्लानिंग है इस साल इंडिया में लोगों की मांग को देखते हुए कंपनी छह नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। आइए आगे जानते है LG Aristo 5 के बारे में सबकुछ।

डिजाइन

अगर बात करें डिजाइन की तो इस बजट फोन को मोटो बेजल नॉच डिसप्ले के साथ पेश किया है। फोन में नॉच होने के बाद टॉप और बॉटम में मोटे बेजल्स से लैस हैं। इसके अलावा इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप लैंडस्केप डिजाइन में है जो कि एलईडी फ्लैश के साथ आता है। वहीं, कैमरा के बिल्कुल नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। पैनल के सबसे नीचे की तरफ एलजी लिखा हुआ है। फोन के लेफ्ट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन और राइट साइड में पावर बटन प्लेस है। इसे भी पढ़ें: एलजी का नया और सस्ता स्मार्टफोन LG K31 आया सामने, Xiaomi-Realme की टक्कर में होगा लॉन्च

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 5.7-इंच एचडी+ (720×1,520 पिक्सल) फुलविजन डिसप्ले 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6762 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 2GB की रैम और 32GB की स्टोरेज दी गई है। हालांकि, फोन की स्टोरोज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में कुल तीन कैमरा दिए गए हैं, जिसमें से दो रियर औक एक फ्रंट हैं। अगर बात करें फोटोग्राफी कैमरा की तो इसमें 13-मेगापिक्सल PDAF सेंसर और 5-मेगापिक्सल सेंसर (वाइड एंगल लेंस) है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में Wi-Fi 802.11a / b / g / n / ac, 4G LTE, ब्लूटूथ v5.0, और चार्ज करने के लिए एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000mAh की बैटरी है। LG का दावा है कि फोन की बैटरी 10 घंटे का टॉक टाइम देती है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi-Realme को चुनौती देने के लिए LG सस्ते फोन के साथ इंडिया में करेगा कमबैक, जानें क्या है पूरा प्लान

कीमत

LG Aristo 5 को कंपनी ने $150 (लगभग 11,300 रुपए) में लॉन्च किया गया है। डिवाइस को कंपनी ने 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मॉडल में पेश किया है। फोन को सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है जो कि यूएस T-Mobile पर 24 महीने के कॉन्ट्रेक्ट में खरीदा जा सकेगा।