एलजी ने लॉन्च किया 8-इंच की स्क्रीन वाला टैबलेट, 7,400एमएएच का पावर बैकअप देता है यह टैब

Join Us icon

टेक कंपनी एलजी ने अपनी टैबलेट सीरीज़ को बढ़ाते हुए आज एक और नया ​डिवाईस पेश किया है। एलजी की ओर से जी पैड एफ2 8.0 टैबलेट लॉन्च किया गया है जो ​फिलहाल यूएस की मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध होगा। एलजी की ओर से इस ​टैब की कीमत 149.99 अमेरिकी डॉलर रखी गई है।

बीएसएनएल ने पेश किया ‘​लूट लो’ आॅफर, मिल रहा है 500 प्रतिशत तक अतिरिक्त डाटा और 60 प्रतिशत तक की छूट

एलजी जी पैड एफ2 8.0 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाईस 1280×800 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 8-इंच की बड़ी डब्ल्यूएक्सजीए डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह टैबलेट एंडरॉयड 7.1 नुगट आधारित है जो 1.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर रन करता है।

lg-tab-1

जी पैड एफ2 8.0 को कंपनी की ओर से 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस टैब के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर 5-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं।

4जीबी रैम के साथ सामनें आया है जियोनी का बेज़ल लेस स्मार्टफोन एफ6

एलजी का यह नया टैबलेट 4जी नेटर्वक काम करता है तथा बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। एलजी जी पैड एफ2 8.0 के साथ कंपनी 4,000एमएएच की एक्सट्रनल बैटरी भी दे रही है ​जिसके प्रयोग यह टैब 7,400एमएएच की पावर क्षमता से लैस होगा। भारतीय करंसी अनुसार इस टैबलेट की कीमत तकरीबन 6,800 रुपये होगी।