सैमसंग के बाद अब एलजी भी ला रहा फोल्डेबल स्मार्टफोन, फोन का नया पेटेंट हुआ फाईल

Join Us icon

इस साल फरवरी में दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल फेयर ‘मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस’ (एमडब्लूसी) 2019 के दौरान सैमसंग और हुआवई ने पहले अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को पेश किया था, जिसके बाद दूसरी कंपनियों द्वारा भी फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन के लॉन्च किए जाने की उम्मीदें तेज हो गईं। इस रेस में शाओमी, मोटोरोला और एलजी जैसी कंपनियां शामिल हैं।

हालांकि, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने बर्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान फोल्डेबल फोन तो नहीं लेकिन, अपने दो स्क्रीन वाले वी50 थिंक फोन को पेश किया था। यह डिवाइस मॉड्यूलर डिजाइन और दूसरी स्क्रीन अटैचमेंट ऑप्शन के साथ पेश किया गया था। अगर बात करें एलजी वी50 थिंक की डिसप्ले किसी फ्लिप कवर जैसी लगती है और अटैच करने पर सेकंडरी स्क्रीन का काम करती है।

lg-foldable-newjpg

वहीं, अब सामने आई खबर के अनुसार एलजी अपने फोल्डेबल फोन को लाने की तैयारी कर रहा है। इस बात की जानकारी कुछ पेटेंट द्वारा सामने आई है। यूनाइटेड स्टेट पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस में एक वेंडर ने इस पेंटेंट को फाइल किया। इसे भी पढ़ें: एलजी ने लॉन्च किया कंपनी का पहला 5जी फोन एलजी वी50 थिंक, सैमसंग-शाओमी को देगा टक्कर

USPTO’s वेबसाइट पर इसे स्पॉट किया गया है, जिसमें देखा गया है कि डिवाइस सिंगल फोल्डेबल स्क्रीन से लैस है। हालांकि, सैमसंग और हुआवई के फोल्डेबल फोन की तरह एलजी के फोल्डेबल फोन में दो स्क्रीन को जोड़ने के लिए कोई कनेक्ट नहीं होगा। एलजी पेटेंट में सामने आया है कि डिवाइस में सिंगल रियर कैमरा होगा। वहीं, रियर पर नीचे की ओर सर्कुलर पोर्ट है जो कि फिंगरप्रिंट सेंसर के लिए उपयोग किया जाएगा। इसे भी देखें: भारत में जल्द आ रहा कागज की तरह मुड़ने वाला हुआवई का फोल्डेबल फोन

screenshot-2019-03-26-at-12-38-03-pm
रिपोर्ट के अनुसार एलजी फोल्डेबल फोन में बाहर की ओर स्क्रीन होगी, लेकिन, एलजी के फोल्डेबल फोन में सैमसंग फोल्ड से छोटी स्क्रीन होगी। पेटेंट में 3.5एमएम हेडफोन सॉकेट दिखाई दे रहा है। वहीं, वाल्यूम रॉकर बटन राइट साइड और पावर बटन टॉप पर प्लेस्ड होगा। इसके अलावा एलजी फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर कोई ओर जानकारी सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here