एलजी ने कम कीमत पर पेश किया के8 (2017) स्मार्टफोन, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

हाल ही में फुलविज़न डिसप्ले वाला बजट स्मार्टफोन क्यू6 लॉन्च करने के बाद स्मार्टफोन कंपनी एलजी ने कम कीमत पर नया स्मार्टफोन के8 (2017) भारत में लॉन्च कर दिया है। एलजी की ओर से यह फोन 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आॅनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

डुअल कैमरे से लैस मोटो जी5एस प्लस 29 अगस्त को होगा लॉन्च, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

एलजी के8 (2017) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह कंपनी की ओर से इसे 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की इन-सेल टच आईपीएस डिसप्ले पर पेश ​किया गया है, जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है।

कंपनी की ओर से इस फोन में 1.5जीबी की रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

शेरो शायरी में बयान करेगी व्हाट्सऐप आपके दिल के ख्याल, जानें क्या है व्हाट्सऐप का यह नया रंगीन अपडेट

ब्लूटूथ व एनएफसी जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन फिंगरप्रिंट मौजूद है। पावर बैकअप के लिए एलजी के8 (2017) में 2,500एमएएच की बैटरी दी गई है। महेश टेलीकॉम के ट्वीट के अनुसार एलजी के इस फोन का एमआरपी 11,999 रुपये है तथा यह 9,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।