वॉटर ड्रॉप नॉच और गूगल असिस्टेंट बटन के साथ आएंगे LG L555DL और LG L455DL फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/01/LG-L555DL-LG-L455DL.jpg

LG के दो नए फोन्स के रेंडर्स को ऑनलाइन स्पॉट किया गया है। यह फोन मॉडल नंबर L555DL और L455DL के साथ आएंगे जो कि यूएस प्रीपेड कैरियर ट्रेकफो के माध्मय से खरीदे जा सकेंगे। हालांकि, इन फोन्स के नाम को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आइए आगे फोन के डिजाइन के बारे में जानते हैं।

फेमस लीक्सटर और टिप्सटर Evan Blass ने अपने ट्विटर हैंडल पर इन फोन के रेंडर्स को लीक किया है। Evan के अनुसार L555DL और L455DL मॉडल नंबर वाले फोन को US prepaid carrier Tracfone के माध्यम से बेचा जाएगा। हालांकि, इसकी इंटरनेशनल उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

LG L555DL के रेंडर से सामने आया है कि फोन वॉटरड्रॉप-नॉच स्टाइल और लेफ्ट साइड में गूगल असिस्टेंट बटन के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, फोन की लेफ्ट साइड में वॉल्यूम रॉकर और राइट साइड में पावर बटन होगा। इसके अलावा फोन में ऑन-स्क्रीन बटन होंगे। वहीं, डिसप्ले के बॉटम पर थोड़ी मोटी चिन होगी।

अब अगर बात करें LG L445DL रेंडर की तो इस एलजी के फोन में भी वॉटरड्रॉप-नॉच स्टाइल डिसप्ले और गूगल असिस्टेंट बटन लेफ्ट साइड में होगा। इसके अलावा बाकि सभी बटन की पोजिशन L555DL फोन का फ्रेम LG L455DL से थोड़ा बड़ा होगा।

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया था कि फिलहाल अभी इन फोन्स के नाम को लेकर खुलासा नहीं हुआ है। वहीं, डिवाइस की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही किसी लीक में फोन की स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले सामने आ जाएगी।