एलजी की वेबसाईट पर लिस्ट हुआ 5.7-इंच स्क्रीन वाला स्टायलो3

Join Us icon

साल 2016 के आखिरी महीने में ही कोरियन कंपनी एलजी ने आधिकारिक रूप से यह सूचना दे दी थी कि इस साल जनवरी में आयोजित सीईएस में वह अपने स्मार्टफोन्स की पूरी रेंज प्रदर्शित करेगी। कंपनी द्वारा फोन्स की जानकारी देने के साथ ही इन फोन्स के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर तमाम लीक सामने आते रहे हैं। इन लीक्स पर लगाम लगाते हुए एलजी की ओर उसके हाईएंड डिवाईस एलजी स्टायलस3 को कंपनी की वेबसाईट ​लिस्ट कर दिया गया है।

यह चश्मा आपको बनाएगा जेम्स बॉन्ड

एलजी ने अपनी वेबसाईट के यूएस पेज पर स्मार्टफोन स्टायलस3 को लिस्ट किया है जहां इस फोन का नाम स्टाईलो रखा गया है। कंपनी की ओर से वेब पर एक साईनअप बार दी गई है जहां रजिस्ट्रेशन किए जाने पर कंपनी की ओर से स्टायलो फोन की लॉन्चिंग डेट, स्पेशल प्रोमोशन, ईवेंट, फोटोग्राफ त​था आॅफर्स एक्सक्लूसिव रूप से ​रजिस्ट्रर्ड यूजर्स को दिए जाऐंगे।

lg-ces-styles-1 91Mobiles

एलजी की ओर से स्टायलो3 की स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की गई है जिसमें अनुसार यह फोन 1280×720 पिक्सल रेज्लयूशन वाली 5.7-इंच एचडी इन-सेल की बड़ी डिस्प्ले पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट पर आधारित है जो 1.5 गीगाहर्ट्ज़ वाले एमटी6750 आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर कार्य करेगा।

एचटीसी एक्स10 के फ़ीचर हुए लीक, 16एमपी कैमरे के साथ होगी 5.5इंच की स्क्रीन

स्टायलो3 में 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमारी दी जा रही है तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। स्टाईलो3 स्टाईलस पैन तथा फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फ़ीचर्स से लैस है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,200 एमएएच की बैटरी दी जा रही है।

lg-ces-styles 91mobiles

कनेक्टिविटी के लिहाज़ एलटीई सपोर्टिड इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटुथ तथा यूएसबी शामिल है तथा 155.6 x 79.8 x 7.4 एमएम डायमेंशन के साथ यह फोन 149 ग्राम वज़न का होगा। यूएस मार्केट में स्टाईलो मेटालिक टाईटन तथा पिंक गोल्ड रंग में पेश किया जाएगा। जो अंर्तरा​ष्ट्रीय बाज़र में अलग रूप में भी उपलब्ध हो सकता है।