4जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट के साथ सामने आया एलजी क्यू9

टेक कंपनी एलजी को लेकर लंबे समय से खबर आ रही है कि कंपनी अपनी क्यू के एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है और आने वाले समय में क्यू9 नाम के साथ बेहद ही शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। एलजी ने हालांकि अभी तक क्यू9 स्मार्टफोन की आॅफिशियल घोषणा नहीं की है लेकिन इस फोन को लेकर लंबे समय से लीक्स सामने आ रहे हैं। वहीं अब एलजी के इस फोन को गूगल प्ले कन्सोल वेबसाइट पर देखा गया है जहां फोन की कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।
एलजी क्यू9 को वेबसाइट पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग के मुताबिक एलजी क्यू9 को 1,080 x 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली बड़ी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। लिस्टिंग में हालांकि स्क्रीन साइज़ की जानकारी नहीं मिली है लेकिन इतना पता चला है कि एलजी क्यू9 की स्क्रीन 420 डीपीआई के साथ बेहद ही शानदार विजुअल क्वॉलिटी प्रदान करेगी।
लिस्टिंग के अनुसार एलजी क्यू9 को एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया जाएगा तथा यह फोन ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू सपोर्ट करेगा। लिस्टिंग में बताया गया है कि एलजी क्यू9 में क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 821 देखने को मिलेगा जिसके साथ यह फोन 4जीबी की रैम मैमोरी पर रन करेगा। गूगल प्ले कन्सोल की लिस्टिंग में एलजी क्यू9 की प्रोसेसिंग संबंधी अहम जानकारियां दे दी गई है।
इंडिया आ रहा है ओपो का ट्रिपल रियर कैमरे और 8जीबी रैम वाला फोन, कंपनी ने किया ट्वीट
एलजी क्यू9 से जुड़े लीक्स की बात करें तो यह फोन 6.1-इंच की स्क्रीन सपोर्ट करेगा। वहीं 4जीबी रैम के साथ कंपनी इसे 32जीबी व 64जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है। इसी तरह लीक में बताया गया है कि एलजी क्यू9 में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। लीक की मानें तो इस फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।
4,000एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ ए44 पावर, कीमत सिर्फ 5,999 रुपये
इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। एलजी ने अभी अपने इस नए फोन के लॉन्च व स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी जानकारियों को आॅफिशियल नहीं किया है। उम्मीद है कि नए साल की शुरूआत में एलजी क्यू9 से पर्दा उठा देगी।