4जीबी रैम के साथ जल्द लॉन्च होगा एलजी क्यू9, स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

Join Us icon

एलजी ने आज भी भारतीय बाजार में अपनी क्यू सीरीज़ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन एलजी क्यू स्टाइलस+ लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन 21,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है जो 4जीबी रैम मैमोरी से लैस है। वहीं दूसरी ओर एलजी के एक और स्मार्टफोन की खबरों से टेक बाजार में हलचल मचने लगी है। एलजी से जुड़ी खबर आई है कि कंपनी जल्द ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना नया​ डिवाईस एलजी क्यू9 लॉन्च करने वाली है। लीक के माध्यम से एलजी क्यू9 की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी हाथ लगी है।

एलजी क्यू9 को लेकर स्लैशलीक के एक​ टिप्सटर ने जानकारी शेयर की है। टिपस्टर ने अपने ट्वीटर हैंडल से एलजी क्यू9 की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की है। इस लीक के मुतबिक एलजी क्यू9 को 4जीबी रैम पर पेश किया जाएगा। एलजी अपने इस फोन को 32जीबी मैमोरी तथा 64जीबी मैमोरी के दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश कर सकती है। लीक में बताया गया है कि एलजी क्यू9 एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित होगा तथा क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करेगा।

लीक में सामनें आई एलजी क्यू9 की फोटो देखकर पता चला है कि फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जो फ्लैश लाईट से लैस होगा। फोन का फ्रंट पैनल काफी चौड़ा नज़र आया है जिसके चारों ओर हल्के बेजल्स दिए गए हैं। वहीं ट्विट में बताया गया है कि एलजी क्यू9 में पावर बैकअप के लिए 3550एमएएच की बैटरी दी जाएगी। यह बैटरी किसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगी या नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

हैप्पी बर्थडे गूगल: जानें 20 साल में 20 कमाल

​एलजी क्यू9 की स्पेसिफिकेशन्स शेयर करने के कुछ देर बाद टिप्सटर ने एक और ट्विट करते हुए कहा है उनके द्वारा जल्द ही एलजी क्यू9 की हैंडआॅन फोटो भी शेयर की जाएगी। एलजी की ओर से हालांकि अभी तक क्यू9 से जुड़ी कोई घोषणा नहीं की गई है लिहाजा सामनें आई स्पेसिफिकेशन्स को पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। वहीं इस स्मार्टफोन की हैंडआॅन फोटो सामनें आने के बाद जल्द ही आपके साथ शेयर की जाएगी।