
एलजी को लेकर लंबे समय से खबर आ रही है कि कंपनी अपनी क्यू सीरीज़ के एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है और आने वाले समय में क्यू9 नाम के साथ बेहद ही शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। एलजी क्यू9 को लेकर पिछले साल भी कई लीक्स सामने आए थे और अब नए साल की शुरूआत भी एलजी क्यू9 की खबरों से हुई है। एलजी क्यू9 को लेकर कंपनी ने हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है लेकिन ताजा रिपोर्ट में इस फोन वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट वाई-फाई अलायंस पर देखा गया है।
एलजी क्यू9 को वाई-फाई अलायंस पर सर्टिफाइड किया गया है। इस वेबसाइट पर एलजी क्यू9 को एलएम-क्यू927एल मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र तो नहीं हुआ है लेकिन वेबसाइट पर सर्टिफाइड होने के साथ एक बात तो पुख्ता हो गई है कि कंपनी जल्द ही एलजी क्यू9 को टेक मंच पर पेश कर सकती है। वाई-फाई अलायंस ने बताया है कि एलजी अपने आगामी स्मार्टफोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9.0 पाई पर पेश करेगी।
एलजी क्यू9 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के मुताबिक एलजी क्यू9 को 1,080 x 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.1-इंच की बड़ी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। एलजी क्यू9 की स्क्रीन 420 डीपीआई के साथ बेहद ही शानदार विजुअल क्वॉलिटी प्रदान करेगी। लीक्स के अनुसार एलजी क्यू9 को 4जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जो 32जीबी व 64जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
7 जनवरी को सोनी लॉन्च करेगी 3 नए फोन, एक्सपीरिया एक्सए3, एक्सए3 अल्ट्रा और एल3
लीक्स के मुताबिक एलजी क्यू9 को कंपनी द्वारा क्वालकॉम के नए चिपसेट स्नैपड्रैगन 821 देखने पर पेश किया जाएगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 530 जीपीयू सपोर्ट देखने को मिलेगा। लीक में बताया गया है कि एलजी क्यू9 में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। लीक की मानें तो इस फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।
असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 फ्लिपकार्ट पर हुआ ओपन सेल के लिए उपलब्ध, अब बिना फ्लैश सेल के खरीदें
इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। एलजी ने अभी अपने इस नए फोन के लॉन्च व स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी जानकारियों को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन वाई-फाई अलायंस पर सर्टिफाइड होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि एलजी साल के पहले महीने में ही एलजी क्यू9 से पर्दा उठा देगी।























Comments are closed.