भारत में लॉन्च हुआ एलजी का सबसे दमदार स्मार्टफोन वी30 प्लस, एप्पल आईफोन 10 और सैमसंग गैलेक्सी नोट8 को देगा सीधी टक्कर

Join Us icon

एक ओर जहां बेज़ल लेस फुलव्यू डिसप्ले से लैस स्मार्टफोन्स की तादाद बढ़ती जा रही है। वहीं टेक कंपनी एलजी ने आज भारत में विश्व का पहला पी-ओएलईडी फुलविज़न डिसप्ले से लैस स्मार्टफोन एलजी वी30 प्लस लॉन्च कर दिया है। एलजी ने इस फोन को पहली बार विश्व के सामनें आईएफए ​बर्लिन ईवेंट के दौरान पेश​ किया था। वहीं आज राजधानी में आयोजित एक ईवेंट के माध्यम से वी30 प्लस को इंडियन मार्केट में उतार दिया गया है। एलजी की ओर से इस फोन की शुरूआती कीमत 44,990 रुपये रखी गई है तथा यह फोन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर 18 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

एलजी वी30 प्लस की सबसे बड़ी खासियत इसकी डिसप्ले हो जो इसे अन्य स्मार्टफोन्स से अलग बनाती है। यह फोन विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन हो जो पी-ओएलईडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इस फोन में 2880 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की बड़ी क्यूएचडीप्लस डिसप्ले दी गई है जो गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। एलजी वी30 प्लस बेज़ल लेस डिजाईन पर बना है तथा इसके फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है।

अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स् की बात करें तो वी30 प्लस को एलजी यूआई यूएक्स 6.0 प्लस के साथ एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जिसके साथ यह फोन आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है। एलजी की ओर से वी30 प्लस को 4जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च किया गया है। फोन की स्टोरेज का माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

एप्पल आईफोन 10 जैसी लुक पर लॉन्च होगा ओपो आर13

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो एलजी वी30 प्लस में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.6 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सन का प्राइमरी तथा 13-मेगापिक्सल का एक अन्य कैमरा सेंसर मौजूद है। रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश सपोर्ट करता है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

lg-v30-plus-1

एलजी वी30 प्लस आईपी68 रेटिड स्मार्टफोन है जो इसे पानी व धूल से बचाकर रखता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा सा​थ ही यह फोन फेशियल व वॉयस रिक्ग्नाईज़ करके भी अनलॉक होता है। 4जी वोएलटीई व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही एलजी वी30 प्लस में एनएफसी व यूएसबी टाईप सी पोर्ट भी दिए गए हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,300एमएएच की बैटरी मौजूद है।

डुअल कैमरा और लेटेस्ट एंडरॉयड वर्ज़न के साथ लिस्ट हुआ हुआवई एन्जॉय 7एस

एलजी वी30 प्लस 44,990 रुपये की कीमत पर ओरोरा ब्लैक और क्लाउड सिल्वर कलर वेरिएंट में अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन के साथ कंपनी जहां 3,000 रुपये की कीमत वाला वायरलैस चार्जर भी दे रही है वहीं वी30 प्लस पर वन टाईम स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी भी दी जा रहा है। यह फोन 18 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।