5 कैमरों के साथ लॉन्च हुआ एलजी वी40 थिंक, इसकी स्पीड देगी आईफोन को टक्कर

एलजी ने लंबे इंतजार के बाद अपनी वी सीरीज़ के फ्लैगशिप स्मार्टफोन वी40 थिंक को आॅफिशियली लॉन्च कर दिया है। एलजी ने न्यूयार्क में आयोजित एक ईवेंट के माध्यम से वी40 थिंक को टेक बाजार के समक्ष पेश किया है। एलजी ने पहले ही बता दिया था कि वी40 थिंक न सिर्फ एलजी कंपनी का बल्कि टेक मार्केट का भी बेहद ही खास फोन होने वाला है। एलजी ने अपने इस फोन को 5 कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया है जिसके बैक पैनल पर 3 और फ्रंट पैनल पर 2 कैमरा सेंसर है।
एलजी वी40 थिंक की सबसे बड़ी यूएसपी फोन को कैमरा सेग्मेंट ही है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा और डुअल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.5 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/1.9 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं जो क्रमश: एफ/1.9 अपर्चर तथा एफ/2.2 अपर्चर की पावर रखते हैं। एआई तकनीक से लैस वी40 थिंक का कैमरा सेटअप एआई तकनीक से लैस है तथा साथ ही इसमें आर्कषक फिल्टर्स व मोड मौजूद है।
एलजी वी40 थिंक के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 3,120 x 1,440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की क्यूएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एलजी यूआई के साथ एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है जिसके साथ क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट 845 पर रन करता है।
शाओमी मी ए1 में हुआ ब्लास्ट, सोते वक्त हुआ हादसा
कंपनी की ओर से फोन को 6 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। यह फोन 6जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज तथा 128जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। एलजी वी40 थिंक के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। यह फोन आईपी68 रेटिड है जो इसे पानी व धूल अवरोधक बनाता है। बेेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में 3300एमएएच की बैटरी दी गई है।
क्या है फोन रूटिंग और क्यों नहीं करना चाहिए फोन को रूट
एलजी वी40 थिंक को न्यूयार्क में ब्लैक, ग्रे, ब्लू तथा रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। एलजी ने अपने फोन की ग्लोबल कीमत 900 यूस डॉलर रखी है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 73,000 रुपये है। यूएस में यह फोन 18 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वहीं एलजी वी40 थिंक के इंडिया लॉन्च को लेकर अभी कोई भी जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है।