चीनी ब्रांड को टक्कर देने आ रहा 8GB रैम वाला LG Wing 5G स्मार्टफोन, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/05/LG-Q61.jpg

LG ने पिछले हफ्ते अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना लो बजट स्मार्टफोन LG K31 स्मार्टफोन पेश किया था। वहीं, आज कंपनी ने एक और नया 5G स्मार्टफोन LG Q92 भी पेश कर दिया है। कंपनी की कोशिश है कि वह ज्यादा से ज्यादा फोन लॉन्च कर ग्राहकों को अपनी ओर खींचे। वहीं, इन दोनों फोन्स के बाद ऐसा लग रहा है कि कंपनी अभी और भी कई फोन्स को पेश करने की योजना बना रही है। दरअसल, बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर एक नया फोन स्पॉट किया गया है।

डिवाइस को LGE LM-F100N मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। बेंचमार्किंग साइट पर हैंडसेट को सिंगल-कोर में 601 और मल्टीकोर टेस्ट में 1843 अंक प्राप्त हुए हैं। लिस्टिंग से इस बात की जानकारी सामने आई है कि फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगा जो कि 1.80 बेस क्लॉक फ्रिकूएंसी के साथ आएगा। LGE LM-F100N को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, गीकबेंच टेस्ट के अनुसार स्मार्टफोन में 8जीबी रैम और एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। इसे भी पढ़ें: एलजी ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन LG Q92, स्टाईल और स्पेसिफिकेशन्स में देगा चीनी ब्रांड्स को टक्कर

एलजीई एलएम-एफ 100 एन कथित तौर पर कोडनेम विंग बताया जा रहा है यह पारंपरिक स्मार्टफोन डिजाइन की तुलना में बहुत अलग फॉर्म फैक्टर के साथ आ सकता है। कहा जा रहा है कि एलजी विंग में डुअल डिसप्ले की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा फोन का प्राइमरी डिसप्ले 6.8 इंच का होगा। इसके अलावा यह स्मार्टफोन 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है।

LG Q92 5G

एलजी क्यू92 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह होल स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में दिया गया है। फोन डिसप्ले के दोनों साईड जहां बेजल लेस हैं वहीं उपर और नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है।

LG Q92 5G को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो एलजी के कस्टम वनयूआई के साथ काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 7एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर रन करता है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 620 जीपीयू मौजूद है।