एलजी पे फीचर के साथ लॉन्च हुआ एलजी एक्स4

Join Us icon

सैमसंग ने पिछले साल ‘सैमसंग पे’ फीचर पेश किया था, जो सैमसंग डिवाईस से सीधे पेमेंट करने की सुविधा प्रदान करता था। इसी तरह टेक कंपनी एलजी ने भी अंर्तराष्ट्रीय बाजार में ‘एलजी पे’ फीचर से लैस अपना नया स्मार्टफोन एक्स4 पेश कर दिया है। एलजी की ओर से यह फोन फिलहाल साउथ कोरिया में ही लॉन्च किया गया है जहां इसकी कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 17,880 रुपये है। फोन की यह कीमत बंडल आॅफर के साथ ​दी गई है।

एलजी एक्स4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.3-इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एलजी यूएक्स आधारित एंडरॉयड 7.1.2 नुगट पर पेश किया गया है​, जिसके साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है।

lg-x4-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम मैमारी तथा 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

कल भारत में लॉन्च होंगे सैमसंग के धाकड़ स्मार्टफोन गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+, जानें क्या होगी इनकी कीमत

फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फिंरगप्रिंट सेंसर के जरिये भी एलजी पे से पेमेंट की जा सकती है। 4जी वोएलटीई व एनएफसी के साथ ही एलजी एक्स4 में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। फिलहाल इस फोन के भारत लॉन्च को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।