लेनोवो टैब3 8 प्लस की स्पेसिफिकेशन्स लीक

विश्व का सबसे स्लिम और कम वजन वाला टू-इन-वन टैबलेट लॉन्च करने वाली कंपनी लेनोवो जल्द ही अपनी फ्लैगशिप के तहत एक और टैबलेट पेश कर सकती है। लेनोवो का यह नया टैबलेट टैब3 8 प्लस बताया जा रहा है जिसे चीनी बेंचमार्क साइट पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है।
मोटो जी5 हुआ लीक, एंडरॉयड नुगट पर हो सकता है लॉन्च
गीकबेंच पर लेनोवो के इस आगामी डिवाइस के लिस्ट होने से इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना भी बढ़ गई है। बेंचमार्क साइट पर लेनोवो टैब8 8 प्लस को मॉडल नंबर टीबी-8703एफ के साथ दिखाया गया है। लिस्टिंग के अनुसार लेनोवो का यह टैबलेट एंडरॉयड 6.0.1 मार्शमेलो पर आधारित होगा जो स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करेगा।
वेबसाइट पर टैब8 8 प्लस को 3जीबी रैम से लैस बताया गया है तथा इसकी इंटरनल स्टोरेज 32जीबी या 64जीबी की हो सकती है। फिलहाल इस टैबलेट की स्क्रीन के साईज़ को लेकर कनफ्यूज़न की स्थिति है लेकिन इतना तय है कि कंपनी की ओर से इसमें फुलएचडी डिसप्ले दी जाएगी।
8जीबी रैम से लैस हो सकता है टाइटेनियम बॉडी वाला मीज़ू प्रो 7
फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि लेनोवो अपने इस डिवाइस को फरवरी में आयोजित होने वाली मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस में लॉन्च कर सकती है और यह टैबलेट मीड रेंज में सेल के लिए आ सकता है।