Lyne ने लॉन्च किए 6 नए ऑडियो और पावर एक्सेसरीज, कीमत 199 रुपये से शुरू

भारतीय ब्रांड Lyne Originals ने अपने पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा दिया है। इसमें 6 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च हुए हैं। इस नई रेंज में ट्रू वायरलेस ईयरबड्स, वायरलेस नेकबैंड, पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर और पावर बैंक शामिल हैं। इन्हें Startup-22 Power Bank, Startup-29 Bluetooth Speaker, Startup-15 TWS, Startup-17 Wireless Neckband, Start-2 Wireless Neckband और Start-1 Wireless Neckband नाम से बाजार में एंट्री मिली है। खास बात यह है कि कीमत भी बजट में रखी गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Startup-22 Power Bank उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जिन्हें अपने डिवाइस को बार बार चार्ज करने या ट्रेवल के दौरान बैकअप रखने या अन्य किसी कारण से बैकअप की जरूरत पड़ती रहती है। इसमें 20,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग के साथ PD और QC चार्जिंग प्रोटोकॉल को सपोर्ट करती है। यह पावर बैंक एक साथ कई डिवाइस को चार्ज करने के लिए मल्टीपल आउटपुट पोर्ट्स के साथ आता है। इसमें LED डिस्प्ले भी दिया गया है, जो रियल-टाइम बैटरी और चार्जिंग स्टेटस दिखाता है। यह ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Startup-29 Bluetooth Speaker को कॉम्पैक्ट डिजाइन में दमदार साउंड आउटपुट के लिए लाया गया है। इसमें 20W का ऑडियो आउटपुट और 52mm ड्राइवर दिया गया है, जो क्लियर और इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस देता है। यह ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है इसे बार चार्ज करने पर करीब 10 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिल सकता है। इसके साथ मिलने वाला वायरलेस माइक्रोफोन इसे कराओके, छोटे गेट-टुगेदर और होम एंटरटेनमेंट के लिए उपयोगी बनाता है। यह स्पीकर ब्लू, ऑरेंज और ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Startup-15 TWS उन ग्राहकों के लिए लाया गया है जो ट्रू वायरलेस फॉर्म फैक्टर में दमदार साउंड और लो-लेटेंसी परफॉरमेंस चाहते हैं। यह ईयरबड्स ब्लूटूथ 6.0 और ENC टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जिससे कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइज कम हो सकती है। इसमें 13mm डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं और कंपनी के अनुसार यह 50 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। बता दें कि 49ms लो लेटेंसी के साथ ये ईयरबड्स गेमिंग, स्ट्रीमिंग और डेली उपयोग के लिए सही लग सकते हैं। यह टाइप-C चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। कलर्स के मामले में यह ब्लू, ब्लैक और वाइट उपलब्ध हैं।
Startup-17 Wireless Neckband को लंबे समय तक आरामदायक इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। इसमें मैग्नेटिक ईयरबड्स दिए गए हैं, जो टैंगल-फ्री स्टोरेज और ऑटो ऑन/ऑफ फीचर को सपोर्ट करते हैं। यह ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी, ENC सपोर्ट और 10mm ड्राइवर्स के साथ आता है। कंपनी के अनुसार यह नेकबैंड 50 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। इन्हें ब्लू, ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में एंट्री मिली है।
Start-2 Wireless Neckband को खास तौर पर गेमिंग और स्ट्रीमिंग जैसे परफॉरमेंस-फोकस्ड उपयोग के लिए पेश किया गया है। इसमें ब्लूटूथ 5.3, ENC सपोर्ट, 10mm ड्राइवर्स और इन-बिल्ट वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट दिया गया है। यह एक बार चार्ज करने पर करीब 30 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। इनके लिए आपको ब्लैक और पर्पल कलर मिल जाएगा।
Start-1 Wireless Neckband उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो एंटरटेनमेंट और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए सस्ता विकल्प देख रहे हैं। यह ब्लूटूथ 5.3 के साथ आता है और 40ms लो-लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं। इसमें ENC टेक्नोलॉजी, वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट और बेहतर साउंड के लिए ऑप्टिमाइज ड्राइवर्स दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार यह 30 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक और 30 घंटे का टॉक टाइम दे सकते है। यह ब्लैक और पर्पल कलर ऑप्शन में मिलेंगे।
कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Startup-22 Power Bank की कीमत 2,299 रुपये रखी गई है। जबकि Startup-29 Bluetooth Speaker 949 रुपये में मिलेगा। Startup-15 TWS की कीमत 599 रुपये, Startup-17 Wireless Neckband की कीमत 499 रुपये और Start-2 व Start-1 Wireless Neckband की कीमत 199 रुपये रखी गई है। यह Lyne Originals की वेबसाइट और भारत के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हैं।