
Lyne ने भारतीय बाजार में अपना नया Startup 87 Power Bank लॉन्च कर दिया है। जिसे PowerBox 29 Pro नाम से भी पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह पावर बैंक उन यूजर्स के लिए है जो रोजमर्रा के उपयोग, ट्रेवल और ऑफिस के कामों के दौरान फास्ट और बेहतर चार्जिंग की सुविधा चाहते हैं। बता दें कि नया पावर बैंक कॉम्पैक्ट डिजाइन, फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है। आइए, आगे फीचर्स और कीमत विस्तार से जानते हैं।
LYNE Startup 87 Power Bank की कीमत
कीमत की बात करें तो LYNE Startup 87 Power Bank (PowerBox 29 Pro) को भारत में सिर्फ 1,649 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह डिवाइस देश के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी इसे Black और White कलर्स में लेकर आई है।
LYNE Startup 87 Power Bank फीचर्स
LYNE Startup 87 Power Bank में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। जो कम से कम दो बार आपके फोन को चार्ज कर सकती है। यह डिवाइस 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य डिवाइस जल्दी से चार्ज किए जा सकते हैं। इसमें 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जिससे बिना केबल के भी आसानी से चार्जिंग की जा सकती है।
कंपनी ने इस पावर बैंक में तीन आउटपुट पोर्ट दिए हैं, जिससे यूजर्स एक साथ कई डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। साथ ही इसमें मजबूत मैग्नेटिक अलाइनमेंट सपोर्ट मिलता है, जिससे वायरलेस चार्जिंग के दौरान फोन अच्छी तरह से जुड़ा रह सकता है। पावर बैंक में डिजिटल LED डिस्प्ले भी दिया गया है, जो रियल टाइम बैटरी परसेंटेज भी दिखाता है।
डिजाइन की बात करें तो Startup 87 Power Bank को हल्का और कॉम्पैक्ट रखा गया है जिससे इसे आसानी से बैग, पॉकेट या ट्रैवल किट में रखा जा सकता है।
Lyne Originals के CEO Kavya Vij के अनुसार मौजूदा ग्राहक ऐसे चार्जिंग सॉल्यूशन चाहते हैं जो तेज, भरोसेमंद और आसानी से साथ लेकर चलने योग्य हों। कंपनी का दावा है कि नया पावर बैंक प्रोफेशनल्स, स्टूडेंट्स, ट्रैवलर्स और लगातार यात्रा करने वाले यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प साबित होगा।
यदि आप कम कीमत में फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक खरीदना चाहते हैं, तो यह नया डिवाइस अच्छा विकल्प हो सकता है। आप इसका ट्राय ले सकते हैं। हम आपको लगातार टेक अपडेट देते रहेंगे। हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स को जरूर फॉलो करें और 91मोबाइल्स के साथ बने रहें। X प्लेटफार्म लिंक और इंस्ट्रग्राम लिंक।











