
Lyne Originals ने भारतीय टेक्नोलॉजी बाजार में तहलका मचाते हुए 6 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। इनमें शामिल हैं CoolPods 51 TWS Earbuds, CoolPods 53 TWS Earbuds, JukeBox 30 Speaker, JukeBox 29 Speaker, Rover 28 Neckband, और PowerBox 14 Pro Power Bank। ये सभी प्रोडक्ट्स इंट्रोडक्टरी प्राइसिंग के साथ देशभर के मोबाइल एक्सेसरीज स्टोर्स पर उपलब्ध हो चुके हैं। आइए, जानते हैं इन नए गैजेट्स के खास फीचर्स के बारे में…
प्राइस
कंपनी ने CoolPods 51 TWS Earbuds को 949 रुपये, CoolPods 53 TWS Earbuds को 1499 रुपये), JukeBox 30 Speaker को 1649 रुपये, JukeBox 29 Speaker को 699 रुपये, Rover 28 Neckband को 1049 रुपये और PowerBox 14 Pro Power Bank को 1549 रुपये में पेश किया है।
Lyne Originals के प्रोडक्ट्स की स्पेसिफिकेशन्स
JukeBox 29 और JukeBox 30 स्पीकर
स्पीकर कैटेगरी में JukeBox 29 और JukeBox 30 मॉडल पेश किए गए हैं। JukeBox 29 में 10 वॉट का साउंड आउटपुट और 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है, जबकि इसमें USB, FM, TF कार्ड और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे विकल्प मौजूद हैं। RGB लाइटिंग के साथ यह चार रंगों में उपलब्ध है।
दूसरी ओर, JukeBox 30 में 40 वॉट का दमदार साउंड आउटपुट, ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी, टाइप-C चार्जिंग, USB, TF कार्ड और AUX जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, यह स्पीकर वायर्ड माइक और रिमोट कंट्रोल के साथ आता है, जिससे यह किसी भी पार्टी के लिए परफेक्ट बन जाता है।
नेकबैंड Rover 28
नेकबैंड की कैटेगरी में Rover 28 पेश किया गया है, जिसमें 35dB तक का एक्टिव नॉइज कैंसलेशन और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी दी गई है। इसका प्लेबैक टाइम 100 घंटे तक का है और इसमें गेम मोड, मैग्नेटिक इयरबड्स तथा टाइप-C चार्जिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।
PowerBox 14 Pro Power Bank
बैटरी बैकअप के लिए PowerBox 14 Pro Power Bank लॉन्च किया गया है, जिसकी 20000mAh की कैपेसिटी है। यह 33W PD + QC मल्टी-प्रोटोकॉल चार्जिंग सपोर्ट करता है और इसमें बिल्ट-इन टाइप-C व लाइटनिंग केबल के साथ डिजिटल पावर लेवल मॉनिटर भी दिया गया है। ये सभी प्रोडक्ट्स इंट्रोडक्टरी प्राइस के साथ देशभर के मोबाइल एक्सेसरीज स्टोर्स पर उपलब्ध हैं और टेक्नोलॉजी के शौकीनों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।





















