Lyne Originals ने लॉन्च किए 4 नए प्रीमियम गैजेट, स्टाइल और यूज़र-कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

स्मार्ट एक्सेसरी और ऑडियो ब्रांड्स में से एक Lyne Originals ने अपनी प्रीमियम टेक लाइनअप का विस्तार करते हुए चार नए प्रोडक्ट्स Coolpods 11 TWS, Flame 14 सेल्फी स्टिक, Flame 15 सेल्फी स्टिक और Flexy 54c Type-C to Type-C केबल लॉन्च किए हैं। कंपनी का मानना है कि ये लेटेस्ट गैजेट्स Lyne Originals की ब्रांड पहचान को न सिर्फ आगे बढ़ाते हैं, बल्कि इनकी डिज़ाइन और फीचर्स ऐसे हैं जो आधुनिक यूज़र्स के लिए फंक्शनैलिटी और यूज़र फ्रेंडली एक्सपीरियंस सुनिश्चित करते हैं वो भी किफायती कीमत पर। आइए आगे आपको इन प्रोडक्ट्स की कीमत और बाकि की जानकारी देते हैं।
Flame 14 और Flame 15 सेल्फी स्टिक
Flame 14 और Flame 15 सेल्फी स्टिक को खासतौर पर उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो सफर के दौरान पैनोरमिक और सीनिक व्यूज़ कैप्चर करना पसंद करते हैं। इन दोनों स्टिक में स्टेबल कैमरा शॉट्स के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे आपकी हर क्लिक प्रोफेशनल लगेगी।
Coolpods 11 TWS
Coolpods 11 TWS ईयरबड्स की मदद से यूज़र्स कहीं भी और कभी भी अपने पसंदीदा म्यूज़िक या पॉडकास्ट का मजा ले सकते हैं – बिना किसी रुकावट के। इन बड्स की लंबी बैटरी लाइफ और कनेक्टिविटी इन्हें ट्रैवलर्स और म्यूज़िक लवर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन बनाती है।
Flexy 54c Type-C to Type-C केबल
Flexy 54c Type-C to Type-C केबल एक भरोसेमंद और फास्ट चार्जिंग सॉल्यूशन है, जो मोबाइल और टैबलेट दोनों को आसानी से पावर देता है। इसकी सॉलिड बिल्ड क्वालिटी और पोर्टेबिलिटी इसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए एक शानदार एक्सेसरी बनाती है।
इन नए प्रोडक्ट्स के ज़रिए Lyne Originals ने एक बार फिर साबित किया है कि वह स्टाइल, परफॉर्मेंस और कंवीनियंस को एकसाथ लाने में माहिर है।
आपको बता दें कि Lyne Originals के ये नए प्रोडक्ट्स न सिर्फ टेक्नोलॉजी में लेटेस्ट हैं, बल्कि स्लीक ग्लॉसी मेटैलिक फिनिश और बोल्ड क्लासिक कलर ऑप्शन्स के साथ आते हैं, जो आधुनिक शहरी यूज़र्स की पसंद और स्टाइल के अनुरूप हैं। ये डिवाइसेज़ मौजूदा हसल-बसल भरी लाइफस्टाइल में आसानी से फिट हो जाते हैं और परफॉर्मेंस में भी किसी से कम नहीं हैं।