लगाएं मौके पे चौका! Electric Car खरीदने पर इस राज्य में मिल रही 2.5 लाख की छूट

Join Us icon

अगर आप पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम से परेशान हैं और जल्द ही एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने एक ऐसा ऑफर निकाला हुआ है, जिसे सुनकर आप पेट्रोल कार की जगह इलेक्ट्रिक कार खरीदने का विचार करने लगेंगे। दरअसल, महाराष्ट्र में चुनिंदा इलेक्ट्रिक गाड़ियों की खरीद पर अर्ली बर्ड बेनिफिट स्कीम (early bird benefit scheme) के तहत 2.5 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। सरकार की यह स्कीम पहले 31 दिसंबर 2021 तक ही थी। लेकिन, अब इसे बढ़ाकर। 31 मार्च 2022 कर दिया गया है।

इन इलेक्ट्रिक कार पर मिलेगी छूट

यह स्कीम सिर्फ दो गाड़ियों- Tata Nexon EV और Tigor EV (सभी वेरिएंट) पर लागू होती है। महाराष्ट्र सरकार की इस स्कीम पर आपको 1 लाख रुपये की छूट मिलेगी, जो ईवी पॉलिसी के साथ मिलकर कुल छूट 2.5 लाख रुपये तक पहुंचा देती है। इस हिसाब से आपको टाटा के इन दोनों ही इलेक्ट्रिक कार को खरीदने पर भारी छूट मिलेगी।

Tata Tigor EV

ऐसे मिलेगी छूट

महाराष्ट्र ईवी पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक कार की खरीद पर प्रति kWh 5000 रुपए का बेसिक इंसेटिव (मैक्सिमम 1.50 लाख रुपए) दिया जा रहा है। इसके अलावा, अर्ली बर्ड बेनिफिट स्कीम के अंडर 31 मार्च 2022 तक 1 लाख रुपए की छूट मिल रही है। इस हिसाब से अगर आप महाराष्ट्र में कुल 2.5 लाख रुपये तक की छूट पर इलेक्ट्रिक वाहन खरीद सकते हैं।

tata-nexon-ev-car-price

Tigor EV फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन्स

Tata Motors ने नई Tigor EV को Ziptron टेक्नोलॉजी के साथ के साथ लॉन्च किया गया था। टाटा ने इस टेक्नोलॉजी के साथ भारत में सबसे पहले Tata Nexon EV को लॉन्च किया था। बता दें कि Nexon EV भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली EV है। Tigor EV का पीक पावर आउटपुट 55 kW और पीक टॉर्क 170 Nm है। टाटा की यह कार 0 से 60 kmph की स्पीड मात्र 5.7 सेकेंड में हासिल कर लेती है। टाटा की इस कार में 26 kWh की लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है। टाटा की यह कार ARAI सर्टिफाइड है जो सिंगल चार्ज में 306 km की रेंज ऑफर करता है। वहीं Tata Nexon EV में 30.2 kWh का बैटरी पैक दिया है जिसे लेकर दावा है कि यह 312 km की रेंज ऑफ़र करती है।

Maruti Suzuki electric car in india EV market electric vehicle

लेटेस्ट वीडियो

Nexon EV के फीचर्स

टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक के भारतीय बाजार में कुल पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत 13.99 लाख रुपए से लेकर 16.85 लाख रुपए के बीच है। वहीं, इसमें कंपनी ने 30.2 kWh की क्षमता का लथियम-आईऑन लिक्विड कूल्ड बैटरी दी है। वहीं, कंपनी इसकी बैटरी पर 8 साल/1.6 लाख किमी. तक की वारंटी भी देती है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है। इसे महज 1 घंटे में ही फास्ट चार्जिंग सिस्टम से 80% तक चार्ज किया जा सकता है जबकि रेगुलर चार्जर से इस कार की बैटरी को फुल चार्ज होने में 8 से 9 घंटे का समय लगता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here