
भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड बढ़ रही है, लेकिन खरीददारों के पास फिलहाल ऑप्शन की कीमी है। वहीं, इसी कमी को पूरा करने के लिए पुणे बेस्ड कंपनी Northway Motorsport लगी हुई है। कंपनी काफी समय से अलग-अलग Car’s के लिए EV conversion kit लॉन्च कर कंपनी ग्राहकों को ऑप्शन उपलब्ध करा रही है। कुछ समय पहले कंपनी ने Maruti Suzuki Dzire और Tata Ace के लिए इलेक्ट्रिक किट लॉन्च की थी। वहीं, अब Northway ने मारुति सुजुकी की माइक्रो एसयूवी मारुति इग्निस के लिए इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट लॉन्च की है, यानी इस ईवी किट की मदद से आप अपनी पेट्रोल कार को इलेक्ट्रिक कार में बदल सकते हैं। इससे पहले ईवी आरएंडडी कंपनी नॉर्थवे ने मारुति डिजायर हैचबैक के लिए इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट लॉन्च की थी।
प्राइस
अगर बात करें प्राइस की तो Northway Motorsport ने इग्निस को इलेक्ट्रिक कार बनाने के लिए सिर्फ Maruti Ignis Alpha MT वेरिएंट के लिए ईवी कन्वर्जन कंपनी ने पेश की है, जिसके दो मॉडल हैं। सिंगल चार्ज पर 120 किलोमीटर की बैटरी रेंज वाली इग्निस की कीमत 12.5 लाख रुपये है और 240 किलोमीटर बैटरी रेंज वाले मॉडल की कीमत 14.5 लाख रुपये है। इसे भी पढ़ें: इस Electric Car ने किया कमाल, महज 2,000 रुपए खर्चे में 1,900 Km का सफर किया तय
Maruti Ignis Electric
इस कार की टॉप स्पीड 140 kmph होगी, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है। वहीं, इस कार में लगने वाली किट की खासियत यह होगी कि इसे चार्जिंग स्टेशन के साथ ही घर पर भी चार्ज किया जा सकेगा और उसके फुल चार्ज होने में 3 से 7 घंटे का समय लगेगा। इतना ही नहीं नॉर्थवे मारुति इग्निस ईवी कन्वर्जन किट के साथ 60,000 किलोमीटर या 2 साल की वॉरंटी दे रही है। हालांकि, इस कन्वर्टेड कार पर किसी तरह की सब्सिडी नहीं मिलेगी।



















