माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया पहला डुअल कैमरे वाला फोन, 13-एमपी के तीन कैमरो के साथ है बहुत कुछ

Join Us icon

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपनी तकनीक को एक पड़ाव और ऊपर उठाते हुए आज कंपनी का पहला डुअल कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। माइक्रोमैक्स ने इस नए फोन का नाम डुअल5 है जो माइक्रोमैक्स के फोटोग्राफी लवर्स के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। माइक्रोमैक्स ने इस फोन को 24,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है, जो 10 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

एक और डुअल कैमरे वाला फोन लॉन्च की तैयारी में है ओपो

माइक्रोमैक्स डुअल की सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल कैमरा सेटअप है। फोन में तीनों सेंसर सोनी के दिए गए है। इसके रियर पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश एवं मोनोक्रोम और आरजीबी सेंसर के साथ 13-मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर सेल्फी के लिए भी इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।

micromax-dual5

यह फोन अल्ट्रा थिन बेज़ल के साथ मैटल यूनिबॉडी पर पेश किया गया है। इसमें 5.5-इंच की फुलएचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले ​दी गई है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टिड है। यह फोन 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट पर कार्य करता है। फोन डाटा की प्राइवेसी के लिहाज से डुअल5 में ईएएल5 मिलिट्री सिक्योरिटी दी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी से मिले शाओमी के सीईओ, भारत में खोलेंगे अपना मैन्युफेक्चरिंग प्लांट

डुअल5 में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फिंगरप्रिंट सेंसर व कस्टमाइजेशन की के साथ इसमें 4जी वोएलटीई सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ व जीपीएस जैसे फीचर्स मौजूद हैं। पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से इसमें 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है जो 45 मिनट में फुल चार्ज होने की क्षमता रखती है।