
Moto Edge 30 Fusion India Launch: Motorola ने आज indian Tech Market में World’s first 200MP Camera Phone Moto Edge 30 Ultra के साथ ही अपने स्टाइलिश फोन Edge 30 Fusion को भी लॉन्च कर दिया है। Motorola का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन एक फ्लैगशिप किलर मोबाइल के रूप में पेश किया गया है। फोन में वैसे तो कई आकर्षक फीचर्स हैं। लेकिन, अगर इसके खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाले OLED डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा और Snapdragon 888 Plus प्रोसेसर है। आइए आगे आपको इस आर्टिकल फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी देते हैं।
Moto Edge 30 Fusion price
Moto Edge 30 Fusion के 8GB/128GB को कंपनी ने Rs 42,999 में पेश किया है। लेकिन, लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक इसे लिमिटेड समय तक Rs 39,999 में खरीद पाएंगे। वहीं, फोन को कंपनी ने Cosmic Grey और Solar Gold कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसे भी पढ़ें: [Exclusive] Moto E22 से जुड़ी अपडेट! लॉन्च आया और करीब, देखें कैसा है यह फोन
Moto Edge 30 Fusion के टॉप फीचर्स
- 6.55-इंच फुल-एचडी+ ओएलईडी डिसप्ले
- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+ एसओसी
- एंडरॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्मट
- 50एमपी + 13एमपी + 2एमपी ट्रिपल कैमरा
- 32एमपी सेल्फी कैमरा
- 4,400mAh बैटरी, 68W फास्ट चार्जिंग
Moto Edge 30 Fusion specifications
अगर बात करें Moto Edge 30 Fusion की तो इसमें 6.55-इंच फुल-एचडी प्लस ओएलईडी डिसप्ले दिया गया है। स्क्रीन के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, DC dimming, Corning Gorilla Glass 5 layer और पंच होल कट आउट मिलता है। इसके अलावा डिवाइस को पावर देने के लिए Qualcomm Snapdragon 888+ SoC दिया गया है।, जिसमें बेहतर ग्राफिक्स के लिए Adreno 660 GPU है। वहीं, इस हैंडसेट में 8GB RAM और 128GB UFS 3.1storage मौजूद है। इसे भी पढ़ें: 32MP Selfie Camera वाला स्टाईलिश Motorola Edge 30 Neo हुआ लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स भी है दमदार
Moto Edge 30 Fusion में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरे हैं, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी सेंसर और OIS, मैक्रो विकल्प के साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 32MP का शूटर है। फोन में 4,400mAh की बैटरी है जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन Android 12-based MyUX custom skin पर कार्य करता है।
Moto Edge 30 Fusion unboxing
कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर इसमें 5जी एसए/एनएसए, डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी शामिल हैं। वहीं, मोटो एज 30 फ्यूजन यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस, सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और धूल और स्पलैश प्रतिरोध के लिए आईपी52 रेटिंग से लैस है।























