[Exclusive] Moto E22 से जुड़ी अपडेट! लॉन्च आया और करीब, देखें कैसा है यह फोन

Join Us icon
moto-e22-image-and-details-exclusive

कुछ दिन पहले ही Motorola के बजट फोन Moto E22 को कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही कंपनी इसे करने वाली है। वहीं आज 91मोबाइल्स को इस फोन का एक्सक्लूसिव प्रेेस रेंडर मिला है जिससे आप फोन के डिजाइन और कलर के बारे में स्पष्ट जानकारी पा सकते हैं। हमें यह जानकारी भारत के प्रमुख टिप्सर सुधांशु अंभोर ने दी है। हमें जो रेंडर इमेज मिला है उसमें आप देख सकते हैं कि डार्क ग्रे कलर का फोन है जिसे बॉक्स डिजाइन में पेश किया गया है। फोन के बैक पैनल में डुअल कैमरा दिया गया है और  उसी के साथ फ्लैश और AI कैमरे की जानकारी दी गई है।

वहीं फोन के फ्रंट में वॉटर ड्रॉप नॉच वाली स्क्रीन है। फोन के दाएं पैनल में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन है जबकि दूसरी ओर SIM कार्ड स्लॉट दिया गया है। सबसे खास बात कही जा सकती है कि इस बजट फोन में भी पिछले पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है। ऐसे में आशा यही कर सकते हैं कि पावर बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। वहीं फोन के ऊपरी पैनल में 3.5 mm ऑडियो जैक है जहां स्पष्ट रूप से आपको Dolby Atmos लिखा दिख जाएगा। ऐसे में यही उम्मीद है कि बजट सेगमेंट के बावजूद इसमें डॉल्बी इंटीग्रेशन होगा। इसे भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी वाले Realme C33 स्मार्टफोन की पहली सेल आज, मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Moto E22  स्पेसिफिकेशन

Moto E22 के स्पेसिफिकेशन की बात जी जाए तो फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन हाल में यह फोन NBTC, EEC, और Wi-Fi Alliance जैसे सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट हुआ था जहां से कुछ जानकारियां उपलब्ध हुई हैं। NBTC पर मिली जानकारी के अनुसार यह फोन GSM, WCDMA और LTE नेटवर्क को सपोर्ट करता है। अर्थात इसमें 2G, 3G और 4G नेटवर्क सपोर्ट होगा लेकिन 5G नहीं है। वहीं Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन के अनुसार फोन में आपको Android 12 का सपोर्ट मिलेगा। फिलहाल तो इससे ज्यादा की जानकारी नहीं है। इसे भी पढ़ें : 32MP Selfie Camera वाला स्टाईलिश Motorola Edge 30 Neo हुआ लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स भी है दमदार

परंतु हाल में कंपनी ने Moto E22s के यूरोप में लॉन्च किया है जिसमें 6.5 इंच की 90hz वाली HD+ स्क्रीन दी गई है। वहीं फोन में 16MP का डुअल कैमरा और 5,000 mAh की बैटरी है। यह फोन MediaTek Helio G37 चिपसेट पर काम करता है और नए फोन में भी हम ऐसी ही कुछ आशा कर सकते हैं।

जल्द आ रहा है भारत में Motorola का 200 MP कैमरा फोन

हाल में Motorola ने जानकारी दी है कि कंपनी जल्द ही Motorola Edge 30 Ultra को भारत में लॉन्च करने वाली है। यह विश्व का पहला फोन है जिसमें 200 MP का कैमरा है। वहीं इसके साथ ही कंपनी Motorola Edge 30 Fusion को भी पेश करने वाली है। ये दोनों कंपनी के फ्लैगशिप फोन हैं जो काफी शानदार स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च होने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here