Moto Edge X30 स्मार्टफोन की रियल लाइफ फोटो आई सामने, जानें क्या होंगी खूबियां

Join Us icon

Motorola का फ्लैगशिप Moto edge X30 स्मार्टफोन 9 दिसंबर को लॉन्च होना है। Motorola का यह स्मार्टफोन क्वाकॉम के सबसे लेटेस्ट और दमदार प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen1 के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है। Moto edge X30 स्मार्टफोन के बारे में पिछले काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। अब मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की कुछ तस्वीर ऑनलाइन मीडिया में सामने आई हैं। ये तस्वीर मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन के फ्रंट डिजाइन और रिटेल बॉक्स के हैं। यहां हम आपको Edge X30 स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Moto Edge X30 डिजाइन और खूबियां

moto-edge-x30-2

Moto Edge X30 स्मार्टफोन की रियल लाइफ इमेज लेनोवो सेल फोन बिजनेस मैनेजर चैन जिन ने शेयर की है। जैसा कि हमने बताया इस तस्वीर में मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन का फ्रंट डिजाइन सामने मिलता है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिजाइन दिया जाएगा। इसके साथ ही सेल्फी कैमरा के लिए फ्रंट डिस्प्ले में पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही टॉप और बॉटम बैजल एक जैसे हैं।

moto-edge-x30-1

Moto Edge X30 स्मार्टफोन के बाएं फ्रेम में यूनीक ‘वन टच’ बटन दिया गया है। इसके साथ ही दाएं ओर वॉल्यूम और लॉक बटन दिए गए हैं। चैन जिन ने दावा किया है कि मोटोरोला के इस स्मार्टफ़ोन में 1 बिलियन कलर हाई रिफ़्रेश स्क्रीन, HDR 10+ सपोर्ट डिस्प्ले दी जाएगी। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजलूशन 2400 × 1080 पिक्सल होगा। Moto Edge X30 स्मार्टफोन Android 12 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगा 120W फास्ट चार्ज वाला स्मार्टफोन, Xiaomi 11T Pro या Redmi Note 11 Pro+ की हो सकती है एंट्री

मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही 60MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। यह भी पढ़ें : Mahindra जल्द लेकर आ रही है पहली इलेक्ट्रिक कार XUV400, Tata Nexon EV से होगी टक्कर

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

News Source – sparrowsnews

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here