
Motorola ने पिछले कुछ महीनों में G-series के कई स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए हैं। कंपनी ने हाल में ही Moto G40 Fusion और Moto G60 को भारत में लॉन्च किया है। दोनों स्मार्टफोन 20 हजार रुपये से कम कीमत में दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आते हैं। Moto G60 स्मार्टफोन में कंपनी ने 108MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। अब मोटोरोला कुछ सलेक्टेड देशों में Motorola G-series का एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। टिपस्टर सुधांशु ने MySmartPrice को एक्सक्लूसिव जानकारी दी है कि मोटोरोला नया स्मार्टफोन यूरोप में Moto G60S के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के बारे में एक्सक्लूसिव इनफॉर्मेंश जैसे कीमत, रैम और स्टोरेज ऑप्शन के बारे में जानकारी शेयर की है।
Moto G60S कीमत (लीक)
Motorola जल्द ही यूरोप में Moto G60S स्मार्टफोन को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। इस स्मार्टफोन के ऑफिशियल लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन की कीमत और स्टोरेज डिटेल लीक हो गए हैं। टिपस्टर सुधांशु ने MySmartPrice के साथ एक्सक्लुसिव जानकारी शेयर करते हुए बताया कि Motorola G60S स्मार्टफोन को 8GB की RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की कीमत 300 यूरो से 320 यूरो (करीब 26,500 रुपये से 28,300 रुपये) हो सकती है। फिलहाल इस स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

Moto G60S स्मार्टफोन का कोडनेम Lisbon है। फिलहाल मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह संभव है कि मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स और फीचर हाल में ही भारत में लॉन्च हुए Moto G60 जैसी हो सकती है। यह भी पढ़ें : Xiaomi CC 11 सीरीज जबरदस्त कैमरा फीचर के साथ जल्द होगी लॉन्च, पूरी तरह बदल जाएगी मोबाइल फोटोग्राफी
Moto G60 स्पेसिफिकेशन्स
Moto G60 स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.8 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और यह HDR10 सपोर्ट करता है। इसके साथ ही मोटोरोला के इस स्मार्टफ़ोन में Qualcomm Snapdragon 732G SoC दिया गया है। इसके साथ ही मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 6GB की RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 6000mAh की बैटरी और 20W फास्ट चार्जिंग दी गई है।
मोटोरोला के इस फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का है। इस फोन के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया है जो मैक्रो कैमरा का भी काम करता है। फोन के बैक में तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन Android 11 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Redmi Note 10T 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें फोन की सभी खूबियां






















