
Xiaomi ने कुछ दिनों पहले कंफर्म किया था कि वह जल्द ही भारत में Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। शाओमी का यह स्मार्टफोन भारत में 20 जुलाई को लॉन्च होगा। शाओमी के इस स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन Redmi Note 10 5G का रिब्रांड वर्जन है। दिलचस्प है कि यह फोन भारत में पहले से ही Poco M3 Pro 5G के नाम से पेश किया जा चुका है। यानी Redmi का नया फोन पोको के स्मार्टफोन की तरह स्पेसिफिकेशन्स के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। रेडमी का यह फोन बजट 5G चिपसेट MediaTek Dimensity 700 के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप ओर 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Xiaomi के अपकमिंग Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से पर्दा कंपनी ने अमेजन पर पोस्टर शेयर करते हुए किया है। शाओमी का यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए अमेजन पर आया है। इसके साथ ही अमेजन ने अपनी वेबसाइट पर शाओमी के इस स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव किया है। शाओमी अपकमिंग Redmi Note 10T स्मार्टफोन को कई बार टीज कर चुकी है, जिससे इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी रिवील हो गई हैं।
कैसा है Redmi Note 10T का डिजाइन ?
Redmi Note 10T के डिजाइन की बात करें तो इस फोन के फ्रंट में पंच होल डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही बैक पैनल में रेक्टेंगूलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। शाओमी का यह फोन भारत में लॉन्च होने वाला Redmi Note 10 सीरीज का पांचवा फोन होगा। हालांकि इस सीरीज का यह पहला 5G स्मार्टफोन है। इससे पहले कंपनी Redmi Note 10, Note 10S, Note 10 Pro, और Note 10 Pro Max को लॉन्च कर चुकी है है। यह भी पढ़ें : Samsung GalaxyZ Flip 3, GalaxyZ Fold 3, Galaxy Watch 4 और Galaxy Buds 2 लॉन्च के लिए तैयार, जानें क्या होंगी खूबियां
Redmi Note 10T 5G की खूबियां
शाओमी के अपकमिंग Redmi Note 10T स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह Poco M3 Pro और Redmi Note 10 5G स्मार्टफोन का रिब्रांड वर्जन है। ऐसे में इसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स पहले से मालूम है। शाओमी के इस फोन में 6.5-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले में पंच होल कटआउट दिया जाएगा है। रेडमी के इस फोन में बजट 5G चिपसेट MediaTek Dimensity 700 दिया जाएगा। शाओमी का यह स्मार्टफोन 6GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले जानें OPPO Reno 6 Pro की कीमत, दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है ये स्मार्टफोन
Redmi Note 10T कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। रेडमी के इस फोन में 48MP प्राइमरी कैमरे के साथ 2MP मैक्रो कैमरा लेंस और 2MP डेप्थ कैमरा सेंसर दिया जाएगा। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8MP का कैमरा दिया जाएगा। Redmi Note 10T में 5,000mAh की बैटरी और 18W फ़ास्ट चार्जिंग दी जाएगी। इसके साथ ही शाओमी का अपकमिंग Redmi Note 10T स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित MIUI पर रन करेगा। इसके साथ ही इस फोन में साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।





















