Xiaomi CC 11 सीरीज जबरदस्त कैमरा फीचर के साथ जल्द होगी लॉन्च, पूरी तरह बदल जाएगी मोबाइल फोटोग्राफी

Join Us icon

Xiaomi इन दिनों अपनी कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफ़ोन CC सीरीज़ को फिर से मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहा है। शाओमी ने 2019 में अपनी CC सीरीज़ का नया स्मार्टफ़ोन लॉन्च किया था। यह स्मार्टफ़ोन 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ आने वाले दुनिया का पहला स्मार्टफ़ोन थो, जिसके कैमरा ऐल्गोरिद्म में कंपनी ने काफ़ी ट्यून किया था। शाओमी के इस स्मार्टफ़ोन ने डेक्सोमार्क स्कोर में हुवावे के फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन को कड़ी टक्कर दी और दोनों स्मार्टफ़ोन के बीच स्मार्टफ़ोन का स्कोर पहली बार टाइम हुआ था। अब शाओमी के बारे में ख़बर है कि वह अगले महीने अगस्त में Xiaomi CC series का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। शाओमी का यह स्मार्टफोन Xiaomi CC 11 के नाम से Xiaomi MIX 4 और नए कस्टम यूजरइंटरफेस MIUI 13 के साथ पेश किया जा सकता है।

Xiaomi CC 11 सीरीज़ शानदार होगा डिज़ाइन

Xiaomi CC के प्रोडक्ट मैनेजर और ब्रांड स्पोक्सपर्स वेई सीक्यू (Wei Siqi) पहले ही यह बता चुके हैं कि Xiaomi CC series के नई जेनेरेशन स्मार्टफोन तीसरे क्वार्टर में पेश किए जा सकते हैं। Wei Siqi का यह भी कहना था कि CC सीरीज़ के नए स्मार्टफ़ोन में यूनीक फ़ोटोग्राफ़ी एक्सपीरियंस ऑफ़र किए जाएंगे। लेटेस्ट खबरों की माने तो Xiaomi CC 11 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। शाओमी का फोकस इस स्मार्टफोन के पतले और हल्के बॉडी के साथ हाई वेल्यू डिजाइन पर रहेगा। कैमरे के साथ लुक इस स्मार्टफोन का मेजर हाइलाइट होगा।

mi-11-lite-launch-price-specification

Xiaomi CC 11 स्पेसिपिकेशन्स (लीक)

Xiaomi CC 11 केस्पेसिफेशन्स की बात करें तो इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का मल्टी फोकल लेंस हो सकता है। इसके साथ ही फोन में दिए जाने वाले कैमरा सेंसर में एक टेलीफोटो कैमरा सेंसर हो सकता है। शाओमी का यह स्मार्टफ़ोन क्वालकॉम के मिडरेंज चिपसेट Snapdragon 778G या Snapdragon 780G के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले जानें OPPO Reno 6 Pro की कीमत, दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है ये स्मार्टफोन

Xiaomi CC 11 Pro स्पेसिपिकेशन्स (लीक)

Xiaomi CC 11 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को क्वालकॉम के दमदार Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाओमी के इस फोन का प्राइमरी कैमरा 1/1.3x इंच का हो सकता है, जिसका बेस सेंसर बड़ा होगा। इसके साथ ही इस फोन में एक कैमरा सेंसर पेरिस्कोपिक टेलीफोटो लेंस होगा जो 5x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा इसके साथ ही यह 100x हाइब्रिड ज़ूम को सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : Redmi Note 10T 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें फोन की सभी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : 40 हज़ार से कम में ये हैं बेस्ट स्मार्टफ़ोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here