Moto G64 5G: प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स डिटेल, जानें इस सस्ते फोन में क्या है खास

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/04/moto-g64-5g-1.jpg

Motorola ने आज इंडियन मोबाइल मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Moto G64 5G लॉन्च किया है। यह World’s 1st MediaTek Dimensity 7025 Phone यानी दुनिया का पहला फोन है जो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 प्रोसेसर पर चलता है। ‘जी’ सीरीज में जोड़ा गया है मोबाइल स्टाइलिश लुक के साथ शानदार स्पेसिफिकेशन्स व एडवांस फीचर्स सपोर्ट करता है जिनकी फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Moto G64 5G प्राइस

मोटोरोला का नया मोटो जी64 5जी फोन दो वेरिएंट्स में आया है। इसके बेस मॉडल में 8जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका रेट 14,999 रुपये है। वहीं फोन का बड़ा वेरिएंट 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसका प्राइस 16,999 रुपये है।

Moto G64 5G ऑफर्स

मोटो जी64 5जी फोन खरीदने लिए अगर HDFC Bank Credit Card से फुल पेमेंट की जाती है तो 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद 8GB मॉडल 13,999 रुपये तथा 12GB RAM वेरिएंट 15,999 रुपये का पड़ेगा।

वहीं दूसरी ओर फुल पेमेंट करने की बजाय HDFC Bank Credit या Debit Card से EMI बनवाए जाने पर 1,100 रुपये की छूट मिलेगी। इस डिस्काउंट के बाद 8GB RAM वेरिएंट का इफेक्टिव प्राइस 13,899 रुपये तथा 12GB RAM मॉडल का रेट 15,899 रुपये पड़ेगा।

शॉपिंग साइट Flipkart की ओर से भी Moto G64 5G पर 1,000 रुपये की Additional exchange value दी जा रही है।

मोटो जी64 5जी फोन की पहली सेल फ्लिपकार्ट पर 23 अप्रैल से शुरू होगी जहां यह मोबाइल Mint Green, Pearl Blue और Ice Lilac कलर में खरीदा जा सकेगा।

Moto G64 5G डिजाइन

Moto G64 5G स्पेसिफिकेशन्स

प्रोसेसिंग

मोटो जी64 5जी दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है। बता दें कि यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जिसमें 2.5GHz Arm Cortex-A78 तथा 2GHz Arm Cortex-A55 (8-cores) मौजूद हैं। वहीं गेमिंग के दौरान बेहतरीन ग्राफिक्स पाने के लिए इसमें इमेजिनेशन ग्राफिक्स कार्ड लगा है।

बैटरी

Moto G64 5G फोन पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोटोरोला फोन को 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है जो मिनटों में ही फोन को फुल चार्ज कर देती है।

डिस्प्ले

मोटो जी64 5जी फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल स्क्रीन है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

कैमरा

मोटो जी64 5जी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो OIS फीचर से लैस है तथा Quad Pixel टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर तथा 118° वाइड एंगल वाला 8 मेगापिक्सल डेप्थ+मैक्रो सेंसर भी मौजूद है। वहीं सेल्फी खींचने तथा रील्स बनाने के लिए Moto G64 5G फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Moto G64 5G फोन सबसे नए और एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इसे एक साल की एंड्रॉयड जेनरेशन अपडेट के साथ मार्केट में उतारा है जिसके चलते यह एंड्रॉयड 15 आते ही उसपर काम करने लगेगा। वहीं साथ ही इस मोटोरोला फोन में 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी मिलती है।

मैमोरी

यह मोटोरोला फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस मॉडल में जहां 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है वहीं बड़ा वेरिएंट 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। यूजर्स अपनी जरूरत अनुसार मोटो जी64 5जी फोन में 1टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Moto G64 5G फीचर्स