Honor 700 और 700 Pro चीन में लॉन्च, 1.59-इंच रियर डिस्प्ले और 200MP कैमरा से हैं लैस

Join Us icon

Honor ने चीन में अपनी नई Honor 700 सीरीज लॉन्च कर दी है। इसके तहत Honor 700, Honor 700S और Honor 700 Pro स्मार्टफोन पेश किए गए हैं। हम यहां बेस और प्रो फोन के बारे में बात करेंगे। इनकी खास बात पीछे की तरफ दिया गया 1.59-इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले है। जिसे कंपनी ने Floating Island नाम दिया है। इसके साथ फोन में 200MP कैमरा, 9000mAh तक बैटरी और 120Hz डिस्प्ले जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। दोनों मॉडल में मुख्य अंतर प्रोसेसर और चार्जिंग के मामले में है। वहीं, Pro मॉडल में वायरलेस चार्जिंग का अतिरिक्त विकल्प भी दिया गया है। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।

Honor 700 और 700 Pro के स्पेसिफिकेशंस

रियर डिस्प्ले

Honor 700 और Honor 700 Pro में कैमरा मॉड्यूल के बगल में 1.59-इंच का Floating Island डिस्प्ले दिया गया है। यह छोटी स्क्रीन नोटिफिकेशन, फ्लाइट की जानकारी और फूड पिकअप कोड दिखा सकती है। इसके जरिए म्यूजिक प्लेबैक भी कंट्रोल किया जा सकता है। खास बात है कि रियर कैमरे से सेल्फी लेते समय इसे व्यूफाइंडर की तरह उपयोग किया जा सकता है। इसमें सॉफ्ट लाइट रिंग और तीन लाइटिंग मोड भी मिलते हैं। स्क्रीन पर इमोजी और AI इलेक्ट्रॉनिक पेट का विकल्प दिया गया है।

कंपनी ने इस सेकेंडरी डिस्प्ले को Floating Glass और Cold-carved Glass की मदद से फोन के रियर पैनल के साथ जोड़ा है। दोनों फोन की मोटाई 7.96mm और वजन 211 ग्राम रखा गया है। इस तरह Honor ने रियर कैमरा मॉड्यूल के आसपास की जगह को सिर्फ डिजाइन तक सीमित न रखकर एक उपयोगी फीचर में बदलने की कोशिश की है।

डिस्प्ले और परफॉरमेंस

Honor 700 और Honor 700 Pro स्मार्टफोन में 6.57-इंच का 1.5K LTPS डिस्प्ले मिलता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार, स्क्रीन के चारों तरफ 0.98mm के बेजल दिए गए हैं। इसकी पीक ब्राइटनेस 8,000 निट्स तक है और जरूरत पड़ने पर ब्राइटनेस को 1 निट तक कम किया जा सकता है। इसमें 3840Hz डिमिंग और AI Oasis फीचर भी है। जो आंखों में सूखेपन का आकलन करने का दावा करता है।

परफॉरमेंस के लिए Honor 700 Pro में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Honor 700 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलता है। यानी Pro मॉडल में ज्यादा दमदार प्रोसेसर दिया गया है। दोनों फोन Honor के C3 RF चिप और MagicOS 11 पर काम करते हैं।

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए Honor 700 और Honor 700 Pro फोन में 1/1.56-इंच सेंसर वाला 200MP मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। कंपनी ने 4K Cinematic Live Photo मोड भी दिया है, जो शटर दबाने के बाद तीन सेकंड तक रिकॉर्डिंग जारी रखता है। इसमें Soft Fog और Light Green नाम के दो नए पोर्ट्रेट फिल्टर भी मिलते हैं।

दोनों फोन में 9000mAh की Qinghai Lake बैटरी और 80W वायर्ड चार्जिंग दी गई है। Honor 700 Pro में इसके अलावा 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। दोनों मॉडल में PPG सेंसर भी है। जो रियर डिस्प्ले पर एक मिनट तक उंगली रखने पर हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और HRV जैसी रीडिंग दिखाता है। कंपनी इसके आधार पर स्ट्रेस और भावनात्मक स्थिति का आकलन भी करती है। हालांकि ये रीडिंग मेडिकल जांच का विकल्प नहीं हैं।

एक्स्ट्रा फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन Honor G200 टेली-कन्वर्टर लेंस को सपोर्ट करते हैं। 200mm के इस लेंस के साथ 15x Stage Live Shooting मोड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी कीमत 899 युआन यानी करीब 12,506 रुपये है।

Honor 600 सीरीज से कितना अलग है नया मॉडल?

हम नई सीरीज को समझने के लिए इसकी तुलना पिछली Honor 600 सीरीज से कर रहे हैं। Honor 600 Pro में 8000mAh बैटरी, 200MP मेन कैमरा और Dimensity 8550 Elite प्रोसेसर मिलता था। नए Honor 700 Pro में बैटरी क्षमता बढ़कर 9000mAh हो गई है और प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 5 है। इसके अलावा नया रियर डिस्प्ले सीरीज में एक अलग तरह की उपयोगिता जोड़ता है।

कीमत के मामले में भी बदलाव हुआ है। चीन में Honor 600 Pro के 12GB+256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 3,899 युआन थी, जबकि Honor 700 Pro के इसी रैम और स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,599 युआन है। यानी नए मॉडल में ज्यादा बैटरी, नया प्रोसेसर और रियर डिस्प्ले जैसे बदलावों के साथ कीमत भी बढ़ी है।

बड़ी बैटरी की यह दौड़ स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बढ़ती हाई-डेंसिटी बैटरी टेक्नोलॉजी की ओर इशारा करती है। सिलिकॉन-कार्बन जैसी तकनीकें कम जगह में ज्यादा क्षमता देने में मदद कर रही हैं।

कीमत और उपलब्धता

चीन में Honor 700 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 3,999 युआन (करीब 55,631 रुपये) रखी गई है। वहीं, Honor 700 Pro के इसी कॉन्फिगरेशन की कीमत 4,599 युआन (करीब 63,978 रुपये) है। दोनों फोन Sky, Pink Mist, Cool White और Blue Tone कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।

दोनों स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग चीन में शुरू हो गई है, जबकि पहली सेल 27 नवंबर से होगी। फिलहाल कंपनी ने इनके ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। यह Honor 700 सीरीज के फोंस चीन में OnePlus और Vivo के मिड रेंज विकल्पों से टक्कर लेंगे।

Honor 700 Pro उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जिन्हें ज्यादा दमदार प्रोसेसर और वायरलेस चार्जिंग चाहिए है। वहीं, Honor 700 में भी सेकेंडरी डिस्प्ले, 200MP कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे प्रमुख फीचर्स मिलते हैं। दोनों में से किसे चुनना बेहतर होगा, यह कीमत के अंतर और ग्राहक की प्रोसेसर की जरूरत पर निर्भर करेगा। यदि आप चीन में हैं तो बजट अनुसार दोनों मॉडल्स में से किसी को भी चुन सकते हैं। यह आपको इस रेंज में निराश नहीं करेंगे। 91मोबाइल्स के साथ टेक से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें।



Honor 700 Pro Price, Launch Date
Expected Price:N/A
Release Date: (Expected)
Variant:12 GB RAM
Phone Status:Rumoured
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here