Moto G67 और Moto G77 आए सामने, देखें कैसे हैं ये अपकमिंग मोबाइल फोन

मोटोरोला कंपनी अपनी ‘जी’ सीरीज में दो नए स्मार्टफोन Moto G67 और Moto G77 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ये दोनों मोबाइल मार्केट में किस दिन एंट्री लेंगे यह जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन, ताजा लीक में इन दोनों अपकमिंग मोटोरोला फोन की फोटो को शेयर कर दिया गई है। रेंडर ईमेज लीक से मोटो जी67 और मोटो जी77 की लुक और डिजाइन का खुलासा हो गया है।
लुक के मामले में मोटो जी67 और मोटो जी77 काफी हद तक एक जैसे ही दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें तीन कैमरा सेंसर और एक फ्लैश लाइट मौजूद है। इनके राइट फ्रेम पर वॉल्यूम और पावर बटन लगाए गए हैं। वहीं स्मार्टफोंस में फ्रंट पर पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट स्क्रीन दी गई है।
लीक के अनुसार मोटो जी77 5जी फोन को कंपनी Pantone Black Olive और Pantone Shaded Spurce कलर में लॉन्च करेगी। वहीं मोटो जी67 स्मार्टफोन को Pantone Arctic Seal और Light Parrot Green कलर शेड्स में लाया जा सकता है। इन दोनों अपकमिंग मोटोरोला स्मार्टफोंस की लीक हुई रेंडर ईमेज आप ऊपर लगी फोटो गैलरी में देख सकते हैं।
Moto G77 5G फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी लीक में सामने आ गई है। बताया गया है कि यह मोबाइल फोन 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक में इस फोन का 8GB RAM और 256GB storage वेरिएंट सामने आया है। कंपनी इसे 128जीबी मेमोरी पर भी ला सकती है।
लीक के अनुसार मोटो जी77 5जी फोन को 6.8-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लाया जा सकता है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन बताई गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस फोन को भी कंपनी इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लेस करेगी और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर लगाई जा सकती है। लीक की मानें तो यह मोबाइल IP64 रेटिंग के साथ मार्केट में एंट्री लेगा।
Moto G77 108MP कैमरा वाला फोन होगा। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 108-मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी देखने को मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो जी77 5जी फोन को 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,200mAh बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है जिसके साथ 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।