
मोटोरोला ने मई महीने में अपना बड़ी बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन Moto G37 Power भारत में लॉन्च किया था। यह 5G फोन 7000mAh Battery, 50MP Camera और MediaTek Dimensity 6400 प्रोेसेसर की ताकत से लैस होकर आया था जिसकी कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती थी। हालांकि बाद में प्राइक हाइक के बाद इसके रेट में बदलाव हो गया था लेकिन अब कंपनी ने इसी स्मार्टफोन एक नया और सस्ता मेमोरी वेरिएंट भी इंडियन मार्केट में उतार दिया है।
Moto G37 Power 5G प्राइस
मोटो जी37 पावर 5जी फोन का नया वेरिएंट 4GB RAM + 64GB Storage पर लॉन्च हुआ है। यह नया 5जी फोन 17,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। अन्य वेरिएंट्स की बात करें तो 4GB RAM + 128GB Storage को 19,999 रुपये में और 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Moto G37 Power स्पेसिफिकेशन्स
मोटो जी37 पावर 5जी फोन 20.05:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर पेश बना है जो 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 264ppi और 1050nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। मोबाइल Water Touch फीचर से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी फोन चलाया जा सकता है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर दी गई है।
Moto G37 Power 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित माययूएक्स पर काम करता है जिसमें MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट लगा है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह मोटोरोला का 5जी फोन 5,70,353 AnTuTu score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G57 GPU लगाया गया है।
Moto G37 Power की बड़ी ताकत इसकी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में तगड़ी 7000mAh बैटरी लगाई गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 16 घंटे, 49 मिनट का आ चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 30W TurboPower तकनीक दी गई है। यह 5जी स्मार्टफोन reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जिसके चलते मोटो जी37 पावर से दूसरे मोबाइल भी चार्ज किया जा सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए मोटो जी37 पावर 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी 2-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto G37 Power में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
मोटोरोला ने अपने जी37 पावर स्मार्टफोन को MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनाया है जो इसे मजबूत प्रदान करता है। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया है। ग्राहकों को इस फोन में Google Gemini का सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं म्यूजिक का मजा लेने के लिए Stereo Speakers, Dolby Atmos और Hi-Res Audio सहित 3.5mm हेडफोन जैक और FM Radio का सपोर्ट भी दिया गया है।











