
Motorola जल्द ही अपनी G-सीरीज में नया स्मार्टफोन जोड़ सकता है। क्योंकि कंपनी का अपकमिंग Moto G67s Power Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर भी लिस्ट हुआ है। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन के नाम के साथ-साथ इसके प्रोसेसर, रैम और सॉफ्टवेयर से जुड़ी कुछ अहम जानकारी सामने आई है। इससे लगता है कि डिवाइस जल्द ही लॉन्च हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Moto G67s Power Geekbench लिस्टिंग
Geekbench डेटाबेस के अनुसार, Moto G67s Power ने सिंगल-कोर टेस्ट में 687 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,088 अंक हासिल किए हैं। लिस्टिंग के अनुसार स्मार्टफोन में MediaTek का MT6835 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ Mali-G57 MC2 GPU भी लिस्टेड है।
Moto G67s Power फोन में ऑक्टा-कोर CPU होने की बात सामने आई है। इसमें छह कोर 2.00GHz की क्लॉक स्पीड पर और दो कोर 2.50GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। यह कॉन्फिगरेशन MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट की ओर इशारा करता है। ऐसे में माना जा रहा है कि Moto G67s Power में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिल सकता है।
गीकबेंच लिस्टिंग में Moto G67s Power को लगभग 4GB रैम के साथ देखा गया है। हालांकि, फोन के लॉन्च के समय अन्य रैम और स्टोरेज वैरियंट भी आ सकते हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लिस्ट हुआ है।
Moto G67 Power से अलग हो सकता है नया मॉडल
Moto G67s Power की Geekbench लिस्टिंग से यह भी लग रहा है कि यह स्मार्टफोन मौजूदा Moto G67 Power से अलग स्पेसिफिकेशंस के साथ पेश किया जा सकता है। Moto G67 Power में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट है। जबकि नए Moto G67s Power में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट मिलने की संभावना है।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि Motorola दोनों मॉडल्स को अलग-अलग बाजारों या अलग-अलग प्राइस सेगमेंट को ध्यान में रखकर पेश कर सकता है। हालांकि, फोन के डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी जानकारी के बाद ही सही अंतर समझ आ पाएगा।

बता दें कि इससे पहले Moto G67s Power को UAE की TDRA सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर देखा गया था। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में फोन का नाम Moto G67s Power और मॉडल नंबर XT2625-14 सामने आया था। इससे उम्मीद है कि स्मार्टफोन को UAE के मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि ब्रांड के ऐलान का इंतजार करना होगा। हम आपको आगे भी इस फोन के अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स साइट लगातार पर खबरें पढ़ते रहें।












