Moto G86 का डिजाइन और कलर ऑप्शंस आए सामने, देखें रेंडर लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/moto-g86-leaked-renders-design-colours-options.jpg
Highlights

Motorola एक नए G-सीरीज के फोन पर काम कर रहा है जिसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह आगामी डिवाइस Moto G86 होने की उम्मीद है। इसके डिजाइन और कलर ऑप्शंस की जानकारी लीक रेंडर्स में सामने आई है। वहीं, पिछले महीने हमने इस स्मार्टफोन की ग्लोबल कीमत को एक्सक्लूसिव तौर पर शेयर किया था। बता दें कि अपकमिंग डिवाइस G86 पिछले साल के Moto G85 का सक्सेसर बनकर आएगा।

Moto G86 रेंडर्स (लीक)

लीक रेंडर्स में Moto G86 के बारे में कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। हमारी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, यह फोन 8GB + 256GB वैरियंट के लिए EUR 330 (लगभग ₹31,251) की कीमत पर लॉन्च हो सकता है। इसके गोल्डन, कॉस्मिक, रेड और स्पेलबाउंड कलर ऑप्शंस में आने की उम्मीद है।

याद दिला दें कि Moto G85 को भारत में पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था जिसकी शुरुआती कीमत ₹17,999 थी। यह Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी के साथ आता है और इसमें 120Hz pOLED डिस्प्ले दिया गया है।

See Full Specs

Moto G85 Price
Rs. 17,840
Go To Store
See All Prices