Moto G37 Power, Moto G67 Power और Moto G57 Power सहित 5 Motorola फोन हुए महंगे, जानें नए प्राइस

Motorola ने भारत में अपने कुछ बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोंस की प्राइस में बदलाव कर दिया है। इसमें Moto G37 Power, Moto G67 Power, Moto G57 Power, Moto G37 और Moto G06 जैसे मॉडल्स शामिल हैं। खास बात यह है कि कुछ वेरिएंट्स की कीमतों में 9,000 रुपये तक का इजाफा देखने को मिला है। जिससे ये फोंस पहले की तुलना में कुछ ज्यादा ही महंगे लगेंगे। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Moto G37 Power की नई कीमतें
Moto G37 Power के 4GB + 128GB वैरियंट की कीमत पहले 15,999 रुपये थी जिसे बढ़ाकर 21,999 रुपये कर दिया गया है। वहीं, इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 18,999 रुपये से बढ़कर 27,999 रुपये हो गई है। यानी इस पर 9,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
Moto G67 Power की नई कीमतें
Moto G67 Power के 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत फिलहाल 22,999 रुपये हो गई है, जो पहले 20,999 रुपये थी। वहीं, 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 22,999 रुपये से बढ़कर 27,999 रुपये कर दी गई है।
Moto G37 और Moto G57 Power भी हुए महंगे
Moto G37 के 4GB + 64GB स्टोरेज की कीमत पहले 13,999 रुपये थी, लेकिन अब यह 18,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा Moto G57 Power के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 19,999 रुपये से बढ़कर 21,999 रुपये की गई है।
Moto G06 की कीमत में भी बढ़ोतरी
Moto G06 के 4GB + 64GB वैरियंट की कीमत में भी इजाफा किया गया है। यह स्मार्टफोन पहले 12,999 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी कीमत 15,999 रुपये हो चुकी है।
क्यों बढ़ी कीमतें?
Motorola ने आधिकारिक तौर पर कीमत बढ़ाने की वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ती कॉम्पोनेंट कॉस्ट, सप्लाई चेन खर्च और बढ़ती डिमांड सहित मार्केट कंडीशन के चलते ऐसा हो रहा है। इसी के कारण हाल के महीनों में कई स्मार्टफोन ब्रांड्स अपने डिवाइस की कीमतों में बदलाव कर रहें हैं।
नई कीमतों के बाद Motorola के इन स्मार्टफोंस को भारतीय बाजार में Realme, Redmi, Poco, Vivo और iQOO जैसे ब्रांड्स से टक्कर मिल सकती है। क्योंकि 20,000 रुपये या उससे ऊपर वाले सेगमेंट में कई ऐसे फोन हैं, जो पावरफुल प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स प्रदान करते हैं।
अगर आप बड़ी बैटरी, क्लीन Android एक्सपीरियंस और Motorola की ब्रांड वैल्यू चाहते हैं, तो ये स्मार्टफोंस अभी भी अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। हालांकि कीमत बढ़ने के बाद आप थोड़ा इंतजार कर सकते हैं या फिर दूसरे ब्रांड भी देख सकते हैं। हम आगे भी प्राइस ऊपर-नीचे होने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।