7000mAh battery, 32MP Selfie और 8GB RAM वाला 5G फोन हुआ सस्ता! Moto G67 Power का प्राइस घटा

Join Us icon

मोटोरोला ने पिछले साल सस्ता स्मार्टफोन Moto G67 Power इंडिया में लॉन्च किया था। यह 8GB RAM वाला 5G फोन है जो 7000mAh battery, Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर और 50MP Camera के साथ आया था। कंपनी ने अब इस मोबाइल को और भी सस्ता कर दिया है। ब्रांड की ओर से फोन पर 1,000 रुपये का प्राइस कट किया गया है और अब इसे सिर्फ 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

बताते चलें कि मोटो जी67 पावर 5जी फोन 15,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। लेकिन बाद में इस मोबाइल पर 2 हजार रुपये का प्राइस हाइक हुआ था जिसके साथ फोन का रेट बढ़कर 17,999 रुपये हो गया था। लेकिन अब अपने फैंस को तोहफा देते हुए कंपनी ने इसकी कीमत 1,000 रुपये घटा दी है। प्राइस कट के बाद Moto G67 Power को 16,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।

मोटो जी67 पावर 5जी फोन को 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 391ppi सपोर्ट करता है। फोन स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है। वहीं साथ ही यूजर्स को इसमें एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग और एक्वा टच भी मिलेगा।

Moto G67 Power एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है जो Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 851360 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno GPU मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए Moto G67 Power 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक फ्लिकर लेंस के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला का फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

पावर बैकअप के लिए मोटो जी67 पावर 5जी फोन 7000mAh battery सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 58 घंटे का बैकअप देने की क्षमता रखती है। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 30W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। हमारी टेस्टिंग में इसने फोन को 20% से 100% फुल चार्ज करने के लिए 78 मिनट का समय लिया।

मोटो जी67 पावर MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी वाला फोन है जो इसकी बॉडी को मजबूत बनाता है। इसे IP64 रेटिंग के साथ लाया जा रहा है। यह पानी की बौछारों से तो मोबाइल को बचा लेगा लेकिन बहुत ज्यादा असरदार नहीं कहा जाएगा। ग्राहकों को फोन में Google Gemini का सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं 3.5mm हेडफोन जैक, Bluetooth 5.1 और 5GHz Wi-Fi भी मौजूद है।

अगर आप बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Moto G67 Power आपके काम आ सकता है। इस मोबाइल में बड़ी 7000mAh battery के साथ ही कैमरा भी शानदार मिलता है। फोन के बैक पर लगा सोनी का कैमरा और फ्रंट पर दिया गया 32MP Selfie सेंसर मोबाइल फोटोग्राफी में यूजर्स की मदद करेगा और बढिया रिजल्ट देगा। वहीं इस प्राइस रेंज में Lava Blaze Duo 3 और POCO M8 भी कंसीडर किए जा सकते हैं।

Moto G67 Power Price
Rs. 17,139
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here