
Motorola ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Moto G37 Power लॉन्च कर दिया है। इसमें बड़ी 7000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और मजबूत बॉडी जैसे कई प्रीमियम फीचर्स कम प्राइस में दिए जा रहे हैं। जो इसे बजट 5G स्मार्टफोन बाजार में खास विकल्प बनाते हैं। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस, प्राइस और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।
Moto G37 Power फोन का 4GB + 128GB मॉडल 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, जबकि 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 18,999 रुपये तय की गई है। कंपनी के अनुसार फोन की सेल 25 मई से Flipkart और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर शुरू होगी।
डिजाइन की बात करें तो Moto G37 Power फोन Pantone Curated रंगों में लॉन्च किया गया है। Capri और Nautical Blue रंग Vegan Leather फिनिश के साथ आते हैं, जबकि Impenetrable रंग PMMA फिनिश में उपलब्ध है।
Moto G37 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है। कंपनी के अनुसार यह फोन एक बार चार्ज करने पर लगभग 3 दिन तक चल सकता है। इसमें 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 1200 चार्ज साइकिल तक बेहतर बने रह सकती है। इसके साथ Battery Care फीचर भी दिया गया है, जो बैटरी की हेल्थ को लंबे समय तक अच्छा बनाए रखने में मदद करता है।
Moto G37 Power में 6.7 इंच का पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें Display Colour Boost तकनीक और 1050 निट्स तक की हाई ब्राइटनेस दी गई है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी। फोन में Smart Water Touch फीचर भी मौजूद है। जिसकी मदद से गीले हाथों से भी स्क्रीन आसानी से उपयोग की जा सकती है।
परफॉरमेंस के लिए Moto G37 Power फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। जो 6nm प्रोसेस तकनीक वाला है। कंपनी का कहना है कि यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग और 5G इस्तेमाल के दौरानफास्ट और स्टेबल अनुभव देगा। फोन में 4GB रैम के साथ 8GB तक RAM Boost का सपोर्ट मिलता है, जिससे कुल 12GB तक की रैम मिल सकती है। इसके अलावा 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स फास्ट ओपन होते हैं और फाइल ट्रांसफर भी फास्ट मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए Moto G37 Power फोन में 50MP का Quad-Pixel प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2-in-1 Light Sensor मिलता है। कैमरे में Shot Optimization और Auto Smile Capture जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं। वहीं Google Photos के AI टूल्स जैसे AI Magic Eraser, AI Photo Unblur और Reimagine का सपोर्ट भी मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Motorola ने Moto G37 Power फोन को मजबूती के मामले में भी बेहतर बनाया है। इसमें Corning Gorilla Glass 7i सुरक्षा दी गई है, जो स्क्रीन को खरोंच और हल्के झटकों से बचाने में मदद करती है। साथ ही फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड रेटिंग मिली है, जबकि SGS प्रमाणित IP64 रेटिंग इसे पानी के छींटों और धूल से सुरक्षा देती है। ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाने के लिए फोन में Stereo Speakers, Dolby Atmos और Hi-Res Audio का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें डुअल माइक्रोफोन और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Moto G37 Power फोन में Android 16 पहले से इंस्टॉल मिलेगा और कंपनी ने Android 17 अपडेट देने का भी वादा किया है। इसके साथ Hello UI, Google Gemini इंटीग्रेशन, Moto Secure और ThinkShield सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके साथ Moto G37 भी आया है। जिसकी जानकारी आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। वहीं, हर टेक से जुड़े अपडेट के लिए आप 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।










