
Oppo ने अपने फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन सीरीज़ के Oppo Find X5 लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। ओप्पो ने बार्सिलोना में आयोजित होने वाले सबसे बड़े टेक इवेंट MWC 2022 से ठीक पहले अपने फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन – Oppo Find X5 और Oppo Find X5 Pro स्मार्टफ़ोन से पर्दा उठाया है। Oppo Find X5 और Oppo Find X5 Pro दोनों ही स्मार्टफोन्स को कंपनी ने शानदार स्पेसिफिकेशन्स और प्रीमिमय डिज़ाइन के साथ पेश किया है। यहां हम आपको Oppo Find X5 सीरीज़ के दोनों स्मार्टफ़ोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे हैं।
Oppo Find X5 Series स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Find X5 और Oppo Find X5 Pro दोनों स्मार्टफोन को कंपनी फ्लैगशिप ग्रेड स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन का डिजाइन अल्ट्रा प्रीमिमय लुक ऑफर करता है। यहां हम आपको दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Oppo Find X5 Pro स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Find X5 Pro स्मार्टफोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में LTPO डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz, रेजलूशन 1440p+ ब्राइटनेस 1,300 nits और टच सैंपलिंग रेट 1,000Hz है। Oppo X5 Pro स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। ओप्पो के इस फोन का डिस्प्ले Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ आता है।
Oppo Find X5 Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने क्वालकॉम के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया है। दमदार परफ़ॉर्मेंस के लिए फ़ोन में Oppo का कस्टम चिपसेट Marisilicon का सपोर्ट दिया गया है। ओप्पो का यह स्मार्टफ़ोन Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1 पर रन करता है। यह ColorOS 12 के मुकाबले ज्यादा सिक्योर और प्राइवेसी ऑफर करता है। यह स्मार्टफोन मल्टी स्क्रीन कनेक्ट फीचर सपोर्ट करता है।
Oppo Find X5 Pro कैमरा
ओप्पो के फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन Oppo Find X5 Pro में शानदार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर (1/1.56”, 1.0 µm) है। प्राइमरी कैमरा लेंस के साथ दूसरा कैमरा भी 50MP Sony IMX766 सेंसर का हो अल्ट्रावाइड एंगल लेंस के तौर पर काम करता है। फोन में तीसरा कैमरा सेंसर 13MP टेलीफोटो कैमरा लेंस है। यह टेलीफोटो कैमरा 5X Hybrid और 20X Digital जूम सपोर्ट करता है।
ओप्पो का कस्टम MariSilicon X चिपसेट कैमरा के आउटपुट के काफी इन्हेंस कर देता है। इस फोन से 4K Ultra Night Video भी रिकॉर्ड किया जा सकता है। Oppo का दावा है कि यह फोन 20-बिट्स चैनल पर HDR वीडियो रिकॉर्ड करता है। इसके साथ ही इस वीडियो को 120 dB डायनेमिक रेंज में ट्रांसलेट कर लेता है। इसके साथ ही फोन का Pro मोड Hasselblad Natural Color Calibration फीचर सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में सेल्फी के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Oppo Find X5 Pro स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन 80W SuperVOOC वायर्ड चार्ज के साथ आता है। ओप्पो का दावा है कि फोन मात्र 12 मिनट में जीरो से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। Find X5 Pro स्मार्टफोन में 50W AirVOOC का सपोर्ट दिया गया है। वायरलेस चार्जर की मदद से यह फ़ोन मात्र 47 मिनट में फ़ुल चार्ज हो जाता है।
Oppo Find X5 स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Find X5 स्मार्टफोन में 6.55 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 पिक्सल है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है लेकिन इस फोन में LTPO पैनल नहीं दिया गया है। Oppo Find X5 स्मार्टफ़ोन को क्वालकॉम के Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस प्रोसेसर के साथ फ़ोन में ओप्पो का कस्टम चिप Merisilicon दिया गया है। ओप्पो के इस फ़ोन में 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है। ओप्पो का यह फ़ोन Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1 पर रन करता है।
Oppo Find X5 स्मार्टफ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है। यह कैमरा सेंसर सोनी का 50MP IMX766 सेंसर है। 50MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 50MP का वाइड एंगल कैमरा लेंस दिया गया है। ये भी सोनी का कैमरा लेंस है। फ़ोन में तीसरा कैमरा सेंसर 13MP टेलीफोटो कैमरा लेंस है। यह 5X हाइब्रिड ज़ूम और 20X डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है। सेल्फ़ी कैमरा के लिए फ़ोन में 32MP का सेंसर दिया गया है।
Oppo Find X5 स्मार्टफ़ोन में 4800 mAh की बैटरी दी गई है जो कि X5 Pro से थोड़ी बड़ी है। इस फोन में 80W SuperVOOC फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 30W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। ओप्पो का यह फ़ोन दो कलर ऑप्शन ब्लैक और व्हाइट में पेश किया गया है।
Oppo Find X5 सीरीज कीमत
We also have more than the #OPPOFindX5Pro. The #OPPOFindX5 is also available for pre-order today, and will be available from March 14.
Which one will you be going for? pic.twitter.com/DfpLBVWyhX
— OPPO (@oppo) February 24, 2022
Oppo Find X5 स्मार्टफ़ोन को 999 यूरो (क़रीब 84,355 रुपये) और Oppo Find X5 Pro को 1299 यूरो (क़रीब 1,09,687 रुपये ) की क़ीमत में लॉन्च किया है। इन दोनों स्मार्टफ़ोन के प्री ऑर्डर आज से शुरू हो गए हैं। Oppo Find X5 और Oppo Find X5 Pro स्मार्टफ़ोन की बिक्री 14 मार्च से शुरू होगी।


























