20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानें इस 5जी फोन की डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/05/Motorola-Edge-50-Fusion-india-launched-price-specifications.jpg
Highlights
  • Motorola Edge 50 Fusion भारत में पेश हो गया है।
  • यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट से लैस है।
  • इसमें पानी और धूल से बचाव वाली IP68 रेटिंग मिलती है।

मोटोरोला ने आज अपना एक नया एज सीरीज स्मार्टफोन ‘Edge 50 Fusion लॉन्च कर दिया है। ब्रांड द्वारा ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर इस डिवाइस को पहले ही लाइव कर दिया गया था। यह IP68 रेटिंग, 5000mAh बैटरी, और 12जीबी रैम, 68वॉट फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा जैसे कई खास फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा गया है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो चलिए आगे इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Motorola Edge 50 Fusion की कीमत और उपलब्धता

Motorola Edge 50 Fusion के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन में 6.7 इंच का 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 1600nits पीक ब्राइटनेस, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन के साथ मिल रहा है।

प्रोसेसर: स्मार्टफोन की शानदार परफॉरमेंस के लिए ब्रांड ने इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट 2.4 GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड प्रदान करने में सक्षम है।

स्टोरेज: मेमोरी को सेव करने के लिए डिवाइस में 12जीबी तक रैम के साथ 256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिल जाता है।

कैमरा: Motorola Edge 50 Fusion फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में OIS के साथ 50MP Sony LYTIA 700C सेंसर, 120° फील्ड ऑफ व्यू और 4x मैक्रो शॉट्स सपोर्ट वाला 13MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मौजूद है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी: मोबाइल की बैटरी की बात करें तो कंपनी ने इसमें 68W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है। यह टर्बो तकनीक के साथ मिनटों में डिवाइस को फुल चार्ज करने में सक्षम है।

ओएस: Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह आपको एंड्रॉयड 14 के साथ हेलो यूआई प्रदान करता है। यही नहीं इसमें 3 साल के ओएस और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

अन्य: मोबाइल में शानदार कनेक्टिविटी के लिए 15 5G बैंड का सपोर्ट दिया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पानी और धूल से बचाव वाली IP68 रेटिंग और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी है।

See Full Specs

Motorola Edge 50 Fusion Price
Rs. 18,999
Go To Store
See All Prices

Best Competitors

See All Competitors